For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BAN vs WI: शारजाह के मैदान पर लगी रिकॉर्डों की झड़ी, रसेल-होल्डर के नाम हुई बड़ी उपलब्धि

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप का 23वां मैच शारजाह के मैदान पर वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीम के बीच खेला गया, जहां पर आखिरी ओवर के रोमांच में डिफेंडिंग चैम्पियन ने जीत हासिल की और सेमीफाइनल की रेस में बने रहने की अपनी थोड़ी सी उम्मीद को बरकरार रखा है। इस रोमांचक मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कैरिबियाई टीम को महज 142 रन के स्कोर पर रोक दिया। हालांकि रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही लेकिन मध्यक्रम में महमदुल्लाह और लिटन दास की पारियों की बदौलत उसे आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकार रही।

और पढ़ें: IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं श्रेयस अय्यर, जानें क्या है कारण

आंद्रे रसेल ने इस ओवर में शानदार गेंदबाजी की और जब आखिरी गेंद पर बांग्लादेश की टीम को जीत के लिये 4 रन की दरकार थी तो वहां पर यॉर्कर फेंककर नतीजा अपनी टीम के पक्ष में कर दिया। इस हार के साथ ही जहां बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह से बाहर हो गई है तो वहीं पर कैरिबियाई टीम की उम्मीदें अभी जिंदा है। जहां फैन्स को इस मैच में आखिरी गेंद का थ्रिलर देखने को मिला तो वहीं पर इस मैच में कई सारे रिकॉर्ड भी बने। आइये एक नजर उन आंकड़ों पर डालें-

और पढ़ें: भारत के खिलाफ किस गेम प्लान से उतरेगा न्यूजीलैंड, एडम मिल्ने ने किया जीत की रणनीति का खुलासा

डेब्यू मैच में रोस्टन चेज के नाम बड़ी उपलब्धि

डेब्यू मैच में रोस्टन चेज के नाम बड़ी उपलब्धि

टी20 विश्वकप 2021 में यह पहला मैच जहां पर वेस्टइंडीज की टीम को जीत मिली है। कैरिबियाई टीम की इस जीत में डेब्यू कर रहे बल्लेबाज रोस्टन चेज का बड़ा हाथ रहा, जिन्होंने 46 गेंदों का सामना कर 39 रन बनाये और इस पारी में 2 चौके लगाये। यह किसी भी कैरिबियाई खिलाड़ी की ओर से टी20 प्रारूप में डेब्यू करते हुए बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसके साथ ही रोस्टन चेज टी20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के लिये सबसे धीमी पारी खेलने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गये हैं। वेस्टइंडीज के लिये टी20 विश्व कप में कम से 30 गेंदों का सामना करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोस्टन चेज का स्ट्राइक रेट सबसे कम रहा है। रोस्टन चेज ने 84.78 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये। वहीं बांग्लादेश के लिये शाकिब अल हसन पहली बार ओपनिंग करते नजर आये, जबकि महमदुल्लाह बांग्लादेश के लिये 100 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं।

रसेल के नाम हुआ बेहद अनलकी रिकॉर्ड

रसेल के नाम हुआ बेहद अनलकी रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल खराब किस्मत का शिकार हो गये और बिना कोई गेंद खेले वापस पवेलियन लौट गये। आंद्रे रसेल नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे जब गेंद बॉलर के पैर में लगकर विकेट पर लग गई और वो बिना कोई गेंद खेले वापस पेवलियन लौटे। इसके साथ ही आंद्रे रसेल अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में डायमंड डक पर आउट होने वाले 11वें खिलाड़ी बन गये हैं। वहीं टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा बार डक जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी आंद्रे रसेल शामिल हो गये हैं और तीसरे पायदान पर काबिज हो गये हैं। टी20 विश्वकप में आंद्रे रसेल (4) बार आउट हुए हैं तो वहीं पर तिलकरत्ने दिलशान (5) और शाहिद अफरीदी (5) इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं।

होल्डर ने लगाया विकेटों का तिहरा शतक

होल्डर ने लगाया विकेटों का तिहरा शतक

वेस्टइंडीज के लिये इस मैच में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल हुए जेसन होल्डर ने अहम भूमिका निभाई और पहले बल्लेबाजी में 5 गेंद में 2 छक्के लगाकर 15 रनों का योगदान दिया तो वहीं पर गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया। जेसन होल्डर ने मोहम्मद नईम को बोल्ड मारकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों का तिहरा शतक भी पूरा कर लिया। इस मैच में वेस्टइंडीज के लिये क्रिस गेल बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने उतरे और टी20 विश्वकप के इतिहास में सबसे उम्रदराज ओपनर्स की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है। हान्ग कॉन्ग के रेयान कैम्पबेल (44 साल 34 दिन) टी20 विश्वकप में खेलने वाले सबसे उम्र दराज ओपनर हैं तो वहीं पर क्रिस गेल (42 साल 38 दिन) अब दूसरे पायदान पर काबिज हो गये हैं।

वहीं वेस्टइंडीज के लिये इस मैच में ताबड़तोड़ 40 रन बनाने वाले निकोलस पूरन टी20 प्रारूप में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं। इस लिस्ट में डैरेन सैमी (42) और दिनेश रामदीन (42) टॉप पर काबिज हैं। निकोलस पूरन ने अपनी पारी में एक चौका और 4 छक्का लगाया जिसके साथ ही उन्होंने टी20 मैचों में चौकों का अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

Story first published: Friday, October 29, 2021, 23:09 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+