Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानें कौन है पुरुष क्रिकेट मैच में पहली बार खड़ी होने वाली महिला थर्ड अंपायर

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के दौरे पर पहुंची आयरलैंड की टीम का पहला टी20 मैच इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने जा रहा है। ऐसा इसलिये है क्योंकि यह क्रिकेट इतिहास को वो पहला मैच होगा जिसमें एक महिला पुरुषों के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में तीसरे अंपायर की भूमिका निभा रही होगी। इतना ही नहीं इस मैच में पहली महिला थर्ड अंपायर बनने का गर्व किसी और देश के नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के नाम होगा क्योंकि जमैका की रहने वाली 43 वर्षीय जैकलीन विलियम्स आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में थर्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगी।

और पढ़ें: 5 करोड़ कमाने वाले पंत ने छोड़ा 28 करोड़ कमाने वाली इस लड़की का साथ, पैसों ने रिश्ते में डाली दरार?

उल्लेखनीय है कि जैकलीन विलियम्स इस सीरीज के तीनों मैचों में थर्ड अंपायर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। आईसीसी की वेबसाइट ने इस बात की पुष्टि करते हुए जैकलीन को ढेरों बधाइयां दी है।

आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर जैकलीन से बात करते हुए लिखा, 'मेरे लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि मैं पुरुष अंतर्राष्ट्रीय मैच में थर्ड अंपायर की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बनूंगी। मैं इस मैच में अपने टीवी अंपायर के रोल के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मैंने पहले भी कई पुरुष मैचों में अंपायरिंग की है लेकिन यह पहली बार होगा जब मैं पुरुषों के किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करूंगी वह भी वेस्टइंडीज के।'

और पढ़ें: खुशखबरी! एक बार फिर गेंदबाजों की धुनाई करने मैदान में उतरेगी सचिन-धोनी की जोड़ी

जैकलीन ने आईसीसी की ओर से उन्हें यह मौका दिये जाने के लिये क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था का शुक्रिया अदा किया और कहा, 'मैं इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने इतने वर्षों तक मेरा समर्थन किया और मैं चाहती हूं कि आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा महिला अंपायर आगे आएं।'

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया जिसके बाद अब वह बुधवार से टी20 सीरीज में भिड़ने को तैयार है।

Story first published: Thursday, January 16, 2020, 12:45 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+