इंग्लैंड को मिली खुशखबरी, साउथ-अफ्रीका के खिलाफ टीम में वापस लौट सकते हैं जेम्स एंडरसन
नई दिल्ली। चोट के चलते एशेज सीरीज में सिर्फ 4 ओवर गेंदबाजी करने के बाद बाहर हो गए जेम्स एंडरसन को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है। चोट से उबर रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को मिली हालिया रिपोर्ट में स्थिति में काफी सुधार आया है, जिससे उम्मीद है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम में वापसी कर सकते हैं। जेम्स एंडरसन एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच से पिंडली में चोट के कारण लगातार टीम से बाहर चल रहे है।
सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में सिर्फ चार ओवर फेंकने के बाद एंडरसन ने मैदान छोड़ दिया था और वह फिर पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे।
और पढ़ें: 1st Test, IND vs BAN: इंदौर में भारत ने रचा इतिहास, 26 साल बाद किया यह कारनामा, देखें रिकॉर्ड
बीबीसी ने इंग्लैंड के महानिदेशक एश्ले जाइल्स के हवाले से लिखा है, 'जिम्मी (एंडरसन) पोचफेस्ट्रॉम जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह मैच खेलेंगे। हमें लगता है कि वह ट्रैक पर हैं, जो अच्छी बात है। मेडिकल टीम खुश है।'
जाइल्स ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका में हम जिन पिचों पर खेलेंगे वो किस तरह की होंगी यह देखना दिलचस्प होगा। मुझे लगता है उन पर घास होगी और वह गेंदबाजों की प्रतिस्पर्धा चाहेंगे। यह रोचक सीरीज होगी।'
जेम्स एंडरसन पोचफेस्ट्रॉम में लगने वाले अभ्यास शिविर में हिस्सा लेंगे और अगर सारी चीजें ठीक हती हैं तो वह इंग्लैंड के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 4 मैचों की सीरीज में टीम का हिस्सा बनने के लिए चयनकर्ताओं के पास उपलब्ध रहेंगे।
और पढ़ें: T10 League: अबु धाबी में दिखा अजीबो-गरीब एक्शन में गेंदबाजी करने वाला बॉलर, फैन्स चौंके
आपको बता दें कि इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने देश के लिए 149 टेस्ट खेले हैं और 575 विकेट लिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
