Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस टेस्ट में पास होकर ही कीवी दौरे पर जा सकेंगे इशांत शर्मा, नहीं तो टेस्ट सीरीज से होंगे बाहर

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये भारतीय टीम में शामिल इशांत शर्मा के कीवी दौरे पर जाने को लेकर भारी अटकलें हैं। अगर इशांत शर्मा को भारत की टेस्ट टीम के साथ वेलिंगटन में ज्वाइन करना है तो फिर 15 फरवरी को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की ओर से बेंगलुरू में आयोजित होने वाले फिटनेस टेस्ट को हर हाल में पास करना होगा। अगर वह इस फिटनेस टेस्ट में पास होने में नाकाम होते हैं तो वह 21 फरवरी से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो जायेंगे।

और पढ़ें: सुपरओवर की जगह ICC ने टाईब्रेकर से निपटने का दिया नया सुझाव, कहा- ऐसे निकालें रिजल्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में 21 फरवरी से पहला टेस्ट खेला जायेगा। इशांत शर्मा के फिटनेस टेस्ट की रिपोर्ट यह तय करेगी कि वह इस मुकाबले में खेलेंगे या नहीं।

और पढ़ें: IPL 2020: क्या इस आईपीएल में नहीं खेलेगी विराट कोहली की आरसीबी, सोशल मीडिया से हुई गायब

टखने में चोट के कारण रिहैब में हैं इशांत

टखने में चोट के कारण रिहैब में हैं इशांत

इशांत शर्मा कीवी दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। डीडीसीए के एक अधिकारी के अनुसार घरेलू मैच के दौरान इशांत शर्मा के टखने में लेवल 3 स्तर की चोट लगी है जिसका मतलब परेशानी की ज्यादा बात नहीं है। फिर भी इशांत ने चोट से उबरने और जल्द से फिट होने के लिये एनसीए जाकर अपना रिहैबिलिटेशन शुरू किया और गेंदबाजी भी शुरू की।

इसी के चलते सिलेक्टर्स ने इशांत शर्मा को न्यू जीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया।

वनडे में हार के बाद भारत को टेस्ट में इशांत की दरकार

वनडे में हार के बाद भारत को टेस्ट में इशांत की दरकार

हाल ही में भारतीय टीम को वनडे सीरीज में कीवी टीम के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में हार का मुख्य कारण रही थी भारत की गेंदबाजी जो कि सही समय पर विकेट चटका पाने में नाकामयाब रही थी। ऐसे में भारतीय टीम टेस्ट प्रारूप में अपना दबदबा बनाये रखना चाहेगी और उम्मीद करेगी की इशांत शर्मा फिटनेस टेस्ट पास करके टीम से जुड़े ताकि उनका अनुभव भारत को जीत दिलाने में काम आ सके।

टीम में अभी फिलहाल तेज गेंदबाज के रुप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और नवदीप सैनी शामिल हैं।

रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं इशांत शर्मा

रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं इशांत शर्मा

भारतीय टेस्ट टीम के अहम गेंदबाज इशांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव के बाद टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बनने से इशांत महज 4 टेस्ट मैच दूर हैं। ऐसे में इशांत के लिये यह सीरीज काफी मायने रखती है।

इशांत ने अब तक खेले गये 96 टेस्ट मैचों में 292 विकेट चटकाये हैं। हालांकि वह वनडे में पिछले काफी समय से बाहर हैं और उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में सिडनी में खेला था।

Story first published: Friday, February 14, 2020, 7:45 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+