IPL 2019 : बेटे ने मैदान पर बरसाए रन तो देख पिता करने लगा भांगड़ा, देखें वीडियो
नई दिल्ली। मां-बाप के लिए सबसे सुखद लम्हा वही होता है जब उनका बेटा उनकी आंखों के सामने मंजिलें हासिल कर लोगों के दिलों पर राज करने लगता है। ऐसा ही सुखद लम्हा महसूस किया है कोलकाता नाईट राइडर्स के शुबमन गिल के माता-पिता ने। शुक्रवार को अगर कोलकाता को किंग्स इलेवन पंजाब पर जीत मिली तो उसकी वजह शुबमन की शानदार पारी रही। शुबमन मैदान के चारों ओर शाॅट खेल रहे थे तो वहीं उनके पिता डक आउट की तरफ बैठकर भांगड़ा कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
|
बेटे का अर्धशतक पूरा होते ही करने लगे भांगड़ा
शुबमन ने 49 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चाैके व 2 छक्के रहे। शुबमन ने जैसे ही अपने 50 रन पूरे किए तो उनके पिता लखविंदर गिल भांगड़ा करने लगे। उनकी बगल में बैठी शुबमन की मां ने भी तालियां बजाकर अपने बेटे को चियर किया। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो आईपीएल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।
IPL 2019 : शुभमन गिल ने बनाया ऐसा रिकाॅर्ड जो अभी तक कोई नहीं बना सका
|
फिर लिया माता-पिता का इंटरव्यू
मैच खत्म होने के बाद शुबमन अपने माता-पिता का इंटरव्यू लेते हुए नजर आए। इस इंटरव्यू में शुबमन ने अपनी बैटिंग को लेकर पिता से सवाल किया। इसके जवाब में उनके पिता ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा था कि शुभमन अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करेगा। इसके बाद शुबमन ने एक फैमिली सेल्फी क्लिक की। जब शुबमन गिल ने अपने पिता से पूछा कि उन्हें उनके अर्धशतक से कितनी खुशी है तो लखविंदर गिल ने कहा, 'अपने होम ग्राउंड पर तुमने अर्धशतक जमाया। मुझे बहुत खुशी हुई।' शुबमन का अगला सवाल काफी मजेदार था। उन्होंने अपने पिता से कहा कि लोग मुझे बता रहे थे कि आपने काफी वाइल्ड सेलिब्रेशन किया है। पापा आपने ऐसा क्या किया था। शुबमन के पिता ने कहा, ' मैंने डांस किया था। मैंने भांगड़ा किया था।'

प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता
बता दें कि पंजाब की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 183 रन बनाए। सैम कुरेन ने नाबाद 55 और निकोलस पूरन ने 48 रनों की पारी खेली। जवाब में कोलकाता को क्रिस लिन और शुबमन के रूप में अच्छी शुरूआत मिली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई। क्रिस लिन 22 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शुबमन टिके रहे। इसके बाद रॉबिन उथप्पा (22 रन) और आंद्रे रसेल (24 रन) के विकेट भी गिरे लेकिन शुबमन गिल थमे नहीं। कोलकाता के 13 मैचों में 12 अंक हैं। अगर वह अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
श्रीसंत ने सबके सामने राहुल द्रविड़ और मुझे दी थी गाली, पैडी उप्टन का बड़ा खुलासा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
