For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी कब लेंगे क्रिकेट से संन्यास, मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन हो गया है। जैसा की पहले से ही उम्मीद थी जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। हालांकि बुमराह बाद में टेस्ट सीरीज के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर टीम का हिस्सा बन जाएंगे। इसके अलावा रोहित शर्मा को कप्तानी मिलने के सभी कयासों को दरकिनार करते हुए विराट कोहली को ही तीनों प्रारूप में कप्तान बनाया है। भारतीय टीम इस दौरे पर 3 टी20 और इतने ही ODI मैच खेलेगी। इस टीम में युवाओं को ज्यादा मौके दिए गए हैं लेकिन इन सबसे इतर जिस एक शख्स के कारण यह टीम चयन सबसे ज्यादा चर्चित बना वह हैं- महेंद्र सिंह धोनी।

धोनी के संन्यास पर प्रसाद का बयान-

धोनी के संन्यास पर प्रसाद का बयान-

क्रिकेट विश्व कप के बाद धोनी ने अपने संन्यास को लेकर मामला सस्पेंस में बनाया हुआ है। ना तो उन्होंने इस पर एक शब्द बोला है और ना ही बीसीसीआई की ओर से इस बारे में कोई बयान आया था। धोनी को लेकर किसी बड़ी खबर के लिए 21 जुलाई को भारतीय चयनकर्ताओं और विराट कोहली के बीच बैठक से काफी उम्मीदे की जा रही थी। अब जब वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है तब चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद की ओर से धोनी को लेकर बयान आया है। उन्होंने यह बार टीम चुनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में कही है।

विंडीज दौर के लिए टीम इंडिया की घोषणा- धवन की वापसी, इन नए चेहरों को मिला मौका

पंत को ज्यादा मौके देने की बात कही-

पंत को ज्यादा मौके देने की बात कही-

यह तो सबको पता था कि धोनी ने पहले से ही इस सीरीज में चयन के लिए खुद को हटा लिया था। इस बात की पुष्टि करते हुए प्रसाद ने स्पष्ट किया- 'महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं।' अब यहां यह सवाल उठता है कि धोनी को लेकर बीसीसीआई का नजरिया क्या है? इस बात का जवाब देते हुए प्रसाद ने आगे कहा- निश्चित रूप से हमारे पास विश्व कप तक एक रोडमैप और योजना मौजूद थी। हमने कुछ और प्लान भी रखे और पंत को ज्यादा से ज्यादा निखारने के लिए उनको मौके दिए। फिलहाल पंत को अधिक से अधिक मौके देना ही हमारा प्लान है और हमने यही बात धोनी से की है।'

नहीं सुलझी धोनी के संन्यास की पहेली-

नहीं सुलझी धोनी के संन्यास की पहेली-

आपको बता दें कि पंत को विंडीज दौरे पर मुख्य विकेटकीपर के रूप में टीम के साथ रखा गया है। पंत तीनों प्रारूप में विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद हैं। केवल टेस्ट मैच में पंत के साथ ऋद्धिमान साहा को भी जगह दी गई है। वहीं जब प्रसाद से यह पूछा गया कि क्या उनकी धोनी से संन्यास के बारे में कुछ बात हुई है तो उन्होंने साफ इंकार करते हुए बताया- 'संन्यास का फैसला पूरी तरह से व्यक्तिगत है और धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें क्या करना है।' प्रसाद की बात से इतना तो साफ है कि पंत को आगे भी धोनी पर वरीयता दी जाएगी लेकिन अभी तक टीम में धोनी की भूमिका और उनके संन्यास को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।

30 दिन के अंदर ही यूट्यूब को अख्तर ने अपनी रफ्तार से किया 'बोल्ड', मिला गोल्डन बटन

Story first published: Sunday, July 21, 2019, 17:28 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+