जब गर्लफ्रैंड से मिलने रात के 2 बजे दीवार फांदकर घर पहुंचा यह भारतीय क्रिकेटर
नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते इन दिनों सभी खिलाड़ी घर पर लॉकडाउन का लुत्फ उठा रहे हैं। जहां यह लॉकडाउन कुंवारे खिलाड़ियों के लिये किसी टॉर्चर से कम नहीं है वहीं शादी शुदा खिलाड़ी इस वक्त का उपयोग अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। ऐसे वक्त में क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ने एक भारतीय खिलाड़ी का इंटरव्यू रिलीज किया है जिसमें वह अपनी प्रेम कहानी के दिनों के बारे में बताते हैं। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय टेस्ट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज हनुमा विहारी का है, जिसमें वह अपनी लव लाइफ के बारे में बताते हैं जो कि एक फिल्मी कहानी लगती है।
और पढ़ें: कोरोना वायरस से दुखी हुए शोएब अख्तर, कहा- यह बीमारी कंगाल करके मारेगी
अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए हनुमा विहारी ने उस वक्त के बारे में बताया कि कैसे वो अपनी गर्लफ्रैंड प्रीति ( जो कि अब पत्नी हैं) से मिलने के लिये रात को 2 बजे दीवार फांदकर उनके घर मिलने के लिये जाते थे।
और पढ़ें: युवराज सिंह ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कोरोना वायरस से जंग के लिए अफरीदी को किया था सपॉर्ट

एकदम फिल्मी है हनुमा विहारी की प्रेम कहानी
हनुमा विहारी अपने प्रेम भरे जीवन के दिनों की बात करते हुए हनुमा विहारी ने बताया कि यह काफी फिल्मी थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रैंड प्रीति से मिलने के लिये हैदराबाद से 300 किमी दूर वारंगल जाते हैं। इस इंटरव्यू के दौरान हनुमा विहारी के साथ उनके मित्र श्री ललित भी मौजूद थे जिन्होंने इस प्रेम कहानी के बारे में बताया।
उनके मित्र ने हनुमा विहारी के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि यह चेहरे से जितना शांत और सीधे दिखाई देते हैं उतने हैं नहीं। यह शादी से पहले अपनी गर्लफ्रैंड से मिलने बिना किसी को बताये 300 किमी कार चलाकर जाया करते थे।

जब रात के 2 बजे प्रीति से मिलने पहुंचे थे विहारी
हनुमा विहारी ने ऐसी ही एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे वो एक रात प्रीति से मिलने के लिये 2 बजे पहुंचे थे और गेट बंद होने के बावजूद वह उनसे मिलने पहुंचे थे।
उन्होंने बताया, 'एक बार हम एक क्लब में बैठे थे। मैं प्रीति से मिलना चाहता था।'
इस पर उनके दोस्त श्री ललित ने बताया कि उस वक्त मेरे एक हाथ में बिरयानी थी, जबकि दूसरे हाथ में इडली सांभर का प्लेट था और वह इसी स्थिति में हनुमा विहारी के साथ कार में बैठ गये।
हनुमा ने इसके बाद बताया, ' जब हम वहां पहुंचे तो रात को 2 बज चुके थे। गेट बंद हो गया था प्रीति के घर का और वह नीचे नहीं आ सकती थीं। मैं निराश था और हम वापस लौट आए।'

दोस्त ने किया विहारी का भंडाफोड़, बताया कैसे फांदी दीवार
इंटरव्यू के दौरान हनुमा विहारी अपनी बात पूरी कर पाते उससे पहले ही उनके दोस्त ने उन्हें टोंक दिया और कहा कि आप वापस नहीं लौटे थे बल्कि दीवार फांद कर मिलने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा, 'हनुमा झूठ बोल रहे हैं। यह लौटे नहीं थे, बल्कि उन्होंने दीवार फांदी थी और प्रीति से मिलने के बाद ही वापस लौटे थे।'
इस इंटरव्यू के दौरान इन दोनों ने कई मनोरंजक बातें बताई लेकिन इस बात का खुलासा नहीं किया कि आखिर उस बिरयानी और इडली सांभर का क्या हुआ जो श्री ललित अपने साथ लेकर आये थे। हनुमा ने इस दौरान यह भी बताये कि पहले शादी के लिये उनकी गर्लफ्रैंड प्रीति के घरवाले राजी नहीं थे लेकिन साल भर की मेहनत के बाद उनके घर वाले इस इंटरकास्ट मैरिज के लिये मान गये और मई, 2019 में दोनों की शादी हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
