For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'कौन है रे ये पागल': युवराज ने शेयर किया गांगुली और दिनेश कार्तिक के बीच का मजेदार किस्सा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में हमेशा कोई ना कोई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो अपनी खास पहचान के लिए जाने जाते हैं, फिर चाहे बात मैदान के अंदर की हो या बाहर की। इन खिलाड़ियों से जुड़ी कुछ ऐसी बातें होती हैं जिनके बारे में लंबे समय तक बात होती है और बाद में क्रिकेट गलियारों की यादगार, मजेदार बातों में शुमार हो जाती हैं। एक ऐसी ही बात को याद करते हुए भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ हुई पहली मुलाकात का जिक्र किया। एक टॉक शो पर बात करते हुए कार्तिक ने ये मजेदार खुलासा किया है।

फिसलकर गांगुली के ऊपर गिर पड़े कार्तिक-

फिसलकर गांगुली के ऊपर गिर पड़े कार्तिक-

कार्तिक ने बताया, 'मैं उस गेम में किसी खिलाड़ी की जगह पर आया है और मुझे खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स लेकर जानी थी। मैं ड्रिंक लेकर खिलाड़ियों की ओर दौड़ रहा था और तभी फिसलकर दादा (गांगुली) के ऊपर गिर पड़ा। उसके बाद गांगुली झल्ला गए और बोले- इस खिलाड़ी को कहां से लाए हो, ये है कौन?' कार्तिक ने ये बात जिस एपिसोड में कही थी वह काफी समय पहले का है। ये एपिसोड एक बार फिर से चर्चाओं में तब आ गया है जब युवराज सिंह ने इस मामले पर बात की है। युवराज भी उस मैच का हिस्सा थे। कार्तिक के इस एपिसोड का एक भाग ट्विटर पर पोस्ट किया गया था जिस पर युवराज ने मजेदार खुलासा करते हुए रिप्लाई किया है।

युवराज ने बताया असली मामला-

युवराज बताते हैं, 'दादा के असली शब्द इस प्रकार थे- कौन है रे ये पागल, कहां से पकड़ के लाते हैं।' युवराज ने ये बात हंसकर लोट-पोट होने वाली इमोजी के साथ कही है। उन्होंने बताया कि वह भारत और पाक का मैच था जिसका बीच का दौर चल रहा था। वह मैच भारत के लिए बहुत यादगार नहीं रहा था। तनाव भरे उस मैच में भारत को पाकिस्तान के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मोहम्मद यूसुफ ने नाबाद 81 रनों की पारी खेली थी जबकि भारत की ओर से इरफान पठान ने 9 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए थे। मजेदार बात यह है कि इस मैच में गांगुली और युवराज दोनों ही शून्य पर चलते बने थे।

IndWvSAW: भारत ने जीता मैच, मंधाना, दीप्ति और शेफाली ने बनाए 3 जबरदस्त रिकॉर्ड

फिलहाल कार्तिक हैं टीम से बाहर-

फिलहाल कार्तिक हैं टीम से बाहर-

जहां तक दिनेश कार्तिक की बात है तो वह विश्व कप 2019 के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और भविष्य में उनके भारत के लिए खेलने पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं। इसका कारण यह है कि नेशनल सेलेक्टर्स ने ऋषभ पंत को प्राथमिक विकेटकीपर के तौर पर चुना है और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के मद्देनजर एक युवा टीम तैयार की जा रही है। हालांकि, कार्तिक के पास विजय हजारे ट्रॉफी में रन करके चयनकर्ताओं को एक संदेश देने का मौका है।

Story first published: Wednesday, September 25, 2019, 9:12 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+