इरफान पठान से जब पाकिस्तानी लड़की ने पूछा- मुसलमान होकर भी तुम...
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रह चुके इरफान पठान इन दिनों अपने एक करारे जवाब की वजह से सुर्खियों में हैं। नागपुर में हुए 8 फरवरी को एक समारोह के दौरान इरफान ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद आप सभी को इरफान से दोबारा मोहब्बत हो जाएगी।
क्रिकेटर इरफान पठान ने दिया था करारा जवाब
इरफान ने बताया कि एक बार लाहौर की एक कॉलेज छात्रा ने मुझसे सवाल किया था कि आप मुसलमान होकर भी इंडिया के लिए क्यों खेलते हो, जिसे सुनकर मैं एकदम हैरान रह गया था लेकिन मैंने जब उसके सवाल का जवाब दिया तो उसकी बोलती बंद हो गई।
मुसलमान होने से पहले एक भारतीय हूं
इरफान ने कहा कि मैं मुसलमान होने से पहले एक भारतीय हूं और मुझे भारतीय होने का गर्व है। यह घटना आज भी मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। हालांकि क्रिकेट कैरियर के दौरान ऐसी कई घटनाएं हुई, जिस पर मैं गर्व कर सकता हूं।
सौरव गांगुली ने इरफान भारत की कैप दी
उन्होंने बताया कि डेब्यू मैच में जब सौरव गांगुली ने उन्हें भारत की कैप दी तो वह सबसे यादगार क्षण है। उन्होंने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी के रूप में मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पर्थ टेस्ट में मैन ऑफ द मैच बनना भी रोमांचक था। इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में बनाई हैट्रिक को अविस्मरणीय बताया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
