मुंबई। क्रिकेट के मैदान पर हुए मुकाबले का भले ही आम आदमी कुछ और मतलब निकाले लेकिन एक खिलाड़ी की सोच हमेशा इससे हटकर होती है, जिसका का ताजा सबूत दिया भारतीय खिलाड़ियों ने।
जिन्होंने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हारने के बाद भी साफ दिल से वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम के खिलाड़ी विराट कोहली, कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह सरीखे भारतीय क्रिकेट के सितारों ने मैच के बाद वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम में जाकर उन्हें जीत की बधाई दी और सेल्फी ली।
Win, lose or draw ...always #macha #champion #respect pic.twitter.com/629J9SCSjY
— Dwayne DJ Bravo (@DJBravo47) 31 March 2016
विराट ने तो ऑलराउंडर ब्रेथवेट को अपनी सिग्नेचर वाली इंडियन जर्सी भी गिफ्ट की और गेल के साथ सेल्फी ली, जिसे ऑलराउंडर ब्रेथवेट ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।
Special touch: Harbhajan came over to say "well done" to his friend Simmo after the match. #SpiritOfTheGame #WT20 pic.twitter.com/pPBFHFae4N
— westindies (@westindies) 31 March 2016
गौरतलब है कि 31 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने इंडिया को जबरदस्त ढंग से 7 विकेट से हराकर टी20 विश्वकप के फाइनल में जगह बनायी और टीम इंडिया को खिताबी मुकाबले से बाहर कर दिया था। वेस्टइंडीज आज कोलकाता में इंग्लैंड के साथ फाइनल खेलेगी।