For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने पर प्रज्ञान ओझा को मिला था स्पेशल गिफ्ट

Pragyan Ojha reveals he got special gift after taking Sachin Tendulkar's wicket | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में किसी भी खिलाड़ी के लिये 'गॉड ऑफ क्रिकेट' के साथ खेलना आज भी एक बड़े सपने के पूरे होने से कम नहीं है। कई खिलाड़ियों के लिये उनके करियर में सचिन तेंदुलकर के साथ खेलने से ज्यादा उनके खिलाफ खेलना भी एक सपना ही रहा। ऐसे में अगर किसी युवा खिलाड़ी को क्रिकेट के भगवान को आउट करने का मौका मिल जाये तो वह उसके लिये किसी बड़ी ट्रॉफी से कम नहीं होता है।

और पढ़ें: कोरोना वायरस के बीच सौरव गांगुली का बड़ा ऐलान, बताया कब से मैदान पर लौट रही है टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा के आईपीएल करियर में ऐसा ही करिश्माई पल आया था जब उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का विकेट झटका था। इतना ही नहीं सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने की खुशी में प्रज्ञान को उनकी फ्रैंचाइजी की ओर से इनाम भी दिया गया।

और पढ़ें: पाकिस्तान में चल रहे कोरोना ड्रामे पर शोएब अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, पीसीबी और हाफिज को लताड़ा

सचिन का विकेट लेने पर कही स्पेशल गिफ्ट देने की बात

सचिन का विकेट लेने पर कही स्पेशल गिफ्ट देने की बात

उल्लेखनीय है कि साल 2009 में प्रज्ञान ओझा डेक्कन चार्जर्स की टीम का हिस्सा थे। इसी सीजन के दौरान जब वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलने वाले थे तो टीम के सह मालिक ने उन्हें मैच से पहले अपने पास बुलाया और कहा कि अगर वह मैच में सचिन को आउट करते हैं तो उन्हें स्पेशल गिफ्ट दिया जायेगा। एक इंटरव्यू के दौरान प्रज्ञान ओझा ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया।

उन्होंने कहा,'यह साउथ अफ्रीका में खेले गए आईपीएल के दौरान की है। डरबन में हमारा मैच मुंबई इंडियंस से था। मैच से पहले टीम के एक को-ओनर मेरे पास आए। वह भी हैदराबाद से थे। टीम मालिकों में से एक सदस्‍य हमारी स्‍थानीय लीग में हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन सिस्‍टम का हिस्‍सा थे। वह मुझे बचपन से जानते हैं। साउथ अफ्रीका में मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा था तो उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं सचिन पाजी का विकेट लेता हूं तो वह मुझे एक स्पेशल गिफ्ट देंगे।'

सचिन का विकेट लेने पर मिला था यह स्पेशल गिफ्ट

सचिन का विकेट लेने पर मिला था यह स्पेशल गिफ्ट

ओझा ने कहा कि मैंने टीम के सह मालिक से कहा कि अगर उन्होंने सचिन पाजी का विकेट लिया तो वह उनसे एक घड़ी गिफ्ट के रूप में चाहेंगे क्योंकि उन्हें घड़ी का काफी शौक है।

उन्होंने बताया, 'इस मैंने उनसे कहा कि सर अगर मैंने पाजी का विकेट लिया तो मुझे एक घड़ी चाहिए। वह जानते थे कि मैं घड़ी का शौकीन हूं। अगले दिन ऐसा हो भी गया। मुझे सचिन पाजी का विकेट मिला। टीम मालिक ने अपना वादा निभाया और मुझे घड़ी गिफ्ट में दी।'

ऐसा रहा था ओझा का प्रदर्शन

ऐसा रहा था ओझा का प्रदर्शन

गौरतलब है कि प्रज्ञान ओझा ने उस मैच में न सिर्फ सचिन तेंदुलकर का यादगार विकेट लिया बल्कि डेक्कन चार्जर्स की टीम को 12 रन से जीत भी दिलाई। उनके प्रदर्शन के लिये ओझा का मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

आपको बता दें कि भले ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रज्ञान ओझा ने टीम इंडिया के लिये ज्यादा शिरकत नहीं की लेकिन सचिन तेंदुलकर के साथ वह काफी लंबे समय तक ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे। मजेदार बात यह है कि जिस सीरीज में सचिन तेंदुलकर ने संन्यास का ऐलान किया वह टेस्‍ट सीरीज प्रज्ञान ओझा के लिए भी आखिरी साबित हुई थी। वानखेड़े टेस्‍ट में 10 विकेट लेने के बावजूद उन्‍हें दूसरा मौका नहीं मिला।

Story first published: Monday, June 29, 2020, 13:07 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+