नई दिल्ली। टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन की हिंदी वाकई में बहुत खराब है, ये बात सब लोग भली-भांति जानते हैं लेकिन इस बात के लिए टीम इंडिया के वनडे टीम के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली भी उनका काफी मजाक उड़ाते हैं।
इस बात का खुलासा हुआ है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो से जो कि एक मोबाइल के एड का है जिसके प्रसारित होने से पहले ही उसका वीडियो लीक हो गया है जो कि कैमरे के पीछे की कहानी कहता है इन दोनों वीडियो में धोनी और विराट जमकर आर अश्विन का मजाक उड़ा रहे हैं। पहले वीडियो में अश्विन हिंदी का शब्द सही से नहीं बोल पाते हैं तो दूसरे में अपना डॉयलाग ही भूल गये हैं जिसके लिए धोनी-विराट जमकर उनकी खिंचाई कर रहे हैं।
यकीन नहीं आता है तो जरूर देंखें दोनों फनी वीडियो
पहला वीडियो
दूसरा वीडियो