नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड का आपस में काफी पुराना नाता रहा है, इस खेल से जुड़े दिग्गज खिलाड़ी अक्सर बॉलीवुड कलाकारों के साथ किसी पार्टी या सोशल गैदरिंग में साथ दिखाई दे जाते हैं , लेकिन यह बहुत ही कम देखने को मिला है कि क्रिकेट की दुनिया का दिग्गज किसी बॉलीवुड अभिनेता या अभिनेत्री के साथ दोस्ताना क्रिकेट खेलता नजर आये। हालांकि उम्मीदों से परे अपने जमाने में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक नीतू कपूर ने अपने बेटे और मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वह बर्फ पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं नीतू कपूर की ओर से पोस्ट की गई इन तस्वीरों में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी रणबीर कपूर को ज्वॉइन करते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: खुलासा: कराची किंग्स के मालिक ने बताया कैसे एक खिलाड़ी की वजह से टला PSL 2020
यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैन्स इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। बर्फीली वादियों के बीच ली गई इस तस्वीर में रणबीर कपूर और सचिन तेंदुलकर साथ खड़े हैं जबकि मास्टर ब्लास्टर ने हमेशा की तरह हाथ में बैट थामे रखा हैं।
अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए नीतू कपूर ने लिखा,'काश हमारे पास सभी बीमारियों, तनाव और वायरस को इस ग्रह से दूर करने की ताकत होती।'
और पढ़ें: इरफान पठान की चोट से भारतीय टीम को मिले 2 खतरनाक गेंदबाज, जानें क्या है किस्सा
गौरतलब है कि हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने रणबीर कपूर अभिनित 'संजू' मूवी देखी जिसके बाद वह इस अभिनेता और उनके साथियों की तारीफ किये बगैर रह नहीं सके।
उन्होंने लिखा,' संजू देखने के बाद मजा आ गया। रणबीर कपूर, परेश रावल और विक्की कौशल ने बेहद शानदार काम किया। राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने एक बार फिर से सबको पीछे छोड़ दिया। मुझे पता ही नहीं चला कि मैं कब इन पात्रों में समाता चला गया।'
और पढ़ें: डॉक्टर्स पर पत्थरबाजी करने वालों पर भड़के इरफान पठान, मुरादाबाद हिंसा पर जानें क्या बोले
बता दें कि आलिया और रणबीर पहली बार अयान मुखर्जी की आनेवाली फिन्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे। इसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं।
देखें तस्वीरें: