
'माही भाई, आंद्रे रसेल स्कूप और पैडल नहीं करता'
एक मैच की बात है, जब एक खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट टीम के दिमाग माने वाले महेंद्र सिंह धोनी को सुझाव दिया- 'माही भाई, आंद्रे रसेल स्कूप और पैडल नहीं करता। शॉर्ट फाइन लेग हटाके डीप स्क्वेयर लगा सकते थे।' अगर आपको लग रहा है कि विराट कोहली ने यह बात धोनी से कही थी तो जरा रुक जाइए क्योंकि अक्सर कोहली को मैदान पर सुझाव देते हुए नजर आने वाले धोनी से यह बात एक नवोदित खिलाड़ी ने कही थी और यह खिलाड़ी था ऋतुराज गायकवाड़। यह कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2019 मैच की बात है जब मैच के बाद उन्होंने धोनी को फील्डिंग से जुड़ा सुझाव दिया था। इस मैच में रसेल ने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी

'तेज क्रिकेट दिमाग'
इसके जवाब में धोनी ने शाबासी देते हुए कहा था- तेज क्रिकेट दिमाग। थोड़ा छोटा करने का प्लान था और शॉर्ट फाइन लेग टॉप एज के लिए रुका था। आगे भी ऐसे ही मैच में शामिल रहना।' ऋतुराज गायकवाड़ को पिछले साल दिसंबर में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा था। आईपीएल से पहले ऋतुराज की धोनी से मुलाकात एक रणजी डेब्यू मैच के दौरान तब हुई थी जब वे झारखंड के खिलाफ खेल रहे थे। इस टीम के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी थे और ऋतुराज माही भाई को प्रभावित करना चाहते थे। लेकिन उस मैच में वरुण आरोन की एक गेंद पर उनकी अंगुली टूट गई थी जिसके बाद वे ज्यादा लंबे समय तक बैटिंग नहीं कर सके। तब ड्रेसिंग रूम में धोनी उनके पास आए थे और उनके बल्ले पर साइन करने के साथ ही उनके प्लास्टर पर गेट वेल सून लिखा था।
अगर विराट पर है ज्यादा वर्कलोड, तो टी20 में इस खिलाड़ी को बनाएं कप्तान: युवराज सिंह

धोनी से आईपीएल में पहली मुलाकात-
ऋतुराज ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए इन सब चीजों का खुलासा किया है। जब धोनी से उनकी मुलाकात चैन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल होने के बाद हुई तो उन्होंने धोनी से पूछा कि क्या आपको वह मैच याद है तो धोनी ने तपाक से जवाब दिया- बिल्कुल, सिर्फ वह साइन नहीं लेकिन तुम्हारा शॉट भी। तुम प्रतिभाशाली हो घरेलू क्रिकेट में रन बनाते रहो। भले ही उनको सीजन 2019 में कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी से मिला मार्गदर्शन उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। ऋतुराज ने पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में 8 पारियों में 45.62 की औसत व 90 की शानदार स्ट्राइक रेट से 365 रन बनाए थे। उनके इस प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं ने उन्हें आईपीएल के बाद इंडिया ए टीम के लिए चुना।

इंडिया ए के लिए किया कमाल-
यहां भी गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाज का मुजायरा पेश किया और पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद श्रीलंका ए व वेस्टइंडीज के दौरे पर उन्होंने नाबाद 187, नाबाद 125, 94, 84, 74, 3, 85, 20 और 99 रन की पारियां खेलीं जिसमें उनका औसत 112.83 का रहा और इन मैचों में उन्होंने 116.72 की स्ट्राइक रेट से 677 रन बनाए। पुणे के रहने वाले इस बल्लेबाज को अब टीम इंडिया की नई खेप में शुमार किया जा रहा जो थोड़ा सा तराशे जाने पर भारतीय क्रिकेट टीम की लंबे समय तक सेवा करने का दम रखती है। उनके पिता डिफेंस रिसर्च डवलपमेंट ऑफिसर हैं जबकि मां म्यूनिसिपल टीचर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
