
इंग्लैंड ने बनाई अपने आईपीएल खिलाड़ियों से दूरी-
इसी बीच इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जो टीम चुनी है उसमें इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों से दूरी बनाकर रखी है। इंडियन प्रीमियर लीग में जॉस बटलर और जॉनी बेयरस्टो जैसे इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ी खेले थे लेकिन उनको जगह नहीं दी गई है। आईपीएल में बेन स्टोक्स भी खेले थे लेकिन वह चोट के चलते बाद में पूरी प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे दूसरी ओर जोफ्रा आर्चर आईपीएल के मध्य में वापसी करने के लिए शायद तैयार थे लेकिन लगता है उनकी चोट अभी भी ठीक नहीं हुई है क्योंकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आर्चर और बेन स्टोक्स दोनों के ही नाम पर चोट के कारण विचार नहीं किया है।
भारत या न्यूजीलैंड? माइकल वॉन ने बताया कौन सी टीम जीतने जा रही है WTC का फाइनल मुकाबला

मोईन अली, सैम करन और क्रिस वोक्स को भी नहीं लिया-
इसके अलावा मोईन अली, सैम करन और क्रिस वोक्स ने भी आईपीएल में शिरकत की थी और उनके नाम पर भी विचार नहीं किया गया है। आइए देखते हैं इसके पीछे का कारण क्या है जो इंग्लैंड ने 2 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम से इन सब खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। दरअसल भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के चलते आईपीएल के मजबूत बायो बबल के अंदर भी कोरोनावायरस का प्रवेश हो गया था जिसके चलते इस प्रतियोगिता को तुरंत निलंबित कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सामने अब विदेशी खिलाड़ियों को उनके घर वापस सुरक्षित भेजने की चुनौती आ गई थी और इस काम को बीसीसीआई ने बखूबी निभाया।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कारण-
लेकिन भारत से लौटने पर इंग्लैंड के सभी आईपीएल शिरकत करने वाले खिलाड़ियों को 10 दिन का क्वॉरेंटाइन पीरियड गुजारना था। ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा है की वह अपने खिलाड़ियों को 10 दिन के क्वॉरेंटाइन के बाद आराम देना चाहता था। इस कारण इन खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है। इंग्लैंड में इस समय काउंटी सीजन चल रहा है और ईसीबी का कहना है कि यह खिलाड़ी समय आने पर अपनी काउंटी टीम से जुड़ जाएंगे लेकिन उससे पहले उनको कुछ आराम की जरूरत है। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कुछ खिलाड़ियों को पहली बार शामिल किया है जिसमें ग्लोस्टरशर के बल्लेबाज के विकेटकीपर जेम्स ब्रेसी और ससेक्स के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन भी शामिल है। दूसरी ओर समरसेट के ऑलराउंडर क्रेग ओवर्टन ने टीम में वापसी की है।
इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद एक बड़ी सीरीज भारत के खिलाफ खेलेगी। यानी कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलने के बाद लंबे समय तक इंग्लैंड में ही रहेगी क्योंकि उसको यहां पर इंग्लैंड की मेजबानी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।


Click it and Unblock the Notifications
