For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत या न्यूजीलैंड? माइकल वॉन ने बताया कौन सी टीम जीतने जा रही है WTC का फाइनल मुकाबला

नई दिल्ली, 19 मईः वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में 1 महीने से भी कम का समय बचा है और भारतीय टीम अभी इंग्लैंड की जमीन पर नहीं पहुंची है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथेंप्टन में 18 जून से होना है। इस मुकाबले की दूसरी टीम न्यूजीलैंड है जोकि भारत के मुकाबले बहुत पहले ही इंग्लैंड में पहुंच चुकी है। कीवी टीम यहां पर अंग्रेजो के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड ऐसी पहली टीम थी जिसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी जबकि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में चौथा मुकाबला अहमदाबाद में जीतने के बाद फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर गई थी।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले की तरह भिड़ंत-

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले की तरह भिड़ंत-

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले की तरह देखा जाएगा जहां पर न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित दो दिवसीय मुकाबले में भारत को 18 रनों से हराकर उसका विजयी अभियान समाप्त कर दिया था। इसके साथ ही टीम इंडिया की विश्व कप से विदाई भी हो गई थी जबकि इससे पहले कोहली एंड कंपनी ने लीग मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। विराट कोहली की टीम के लिए यह एक अलग फॉर्मेट लेकिन उसी तरह की स्थिति है। विश्व कप 2019 भी इंग्लैंड में ही खेला गया था। उस हार को छोड़ भी दें तो भारतीय टीम ने पिछली बार जब न्यूजीलैंड का दौरा किया था तब भी उसका दो टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने सूपड़ा साफ कर दिया था।

T20 World Cup 2021 के लिए बीसीसीआई करेगा स्पेशल मीटिंग, कोविड-19 पर होगी चर्चा

न्यूजीलैंड की टीम आसानी से भारत को हरा देगी- वॉन

न्यूजीलैंड की टीम आसानी से भारत को हरा देगी- वॉन

ऐसे में यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि दोनों टीमों की आमने-सामने हालिया परफॉर्मेंस के आधार पर कीवी टीम भारतीय टीम पर काफी भारी दिखती है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को लेकर क्रिकेट जगत उत्साहित है और सब को एक रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान इस दौरान अपनी एक भविष्यवाणी लेकर आए हैं जहां उन्होंने अपने तर्कों के साथ न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का विजेता बताया है। माइकल वॉन को लगता है कि न्यूजीलैंड की टीम आसानी से भारत को मसल देगी।

माइकल वॉन ने स्पार्क स्पोर्ट से बात करते हुए बताया, "न्यूजीलैंड जीत जाएगा क्योंकि यहां इंग्लिश परिस्थितियां हैं और ड्यूक बॉल है और भारत बहुत ही व्यस्त शेड्यूल के साथ इंग्लैंड में आएगा। वे जब इंग्लैंड में आ रहे होंगे तो इवेंट में केवल एक हफ्ता ही बचेगा और ऐसे में उनको सीधे फाइनल मुकाबले में उतरना होगा जबकि न्यूजीलैंड की टीम काफी पहले से मौजूद रहेगी वह इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच भी खेल चुकी होगी ऐसे में आप आसानी से कह सकते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ इन दो टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड को बहुत अच्छा वार्म-अप फाइनल मैच से पहले मिलेगा।"

'भारत की तुलना में कीवियों के पास बहुत एडवांटेज होगा'

'भारत की तुलना में कीवियों के पास बहुत एडवांटेज होगा'

माइकल वॉन ने इन सब तर्कों के आधार पर बताया कि न्यूजीलैंड काफी बेहतर स्थिति में होगी और उसकी तैयारियां भी काफी बेहतर होगी और उनके पास ऐसे खिलाड़ी होंगे जिन्होंने भारत की तुलना में कहीं अधिक क्रिकेट खेला होगा, खासकर लाल गेंद से और उसमें भी ड्यूक बॉल से जो कि इंग्लैंड में इस्तेमाल की जाती है। ऐसे में निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड यह मुकाबला जीतने जा रही है। इसके साथ ही माइकल वॉन इस संभावना पर भी जोड़ देते हैं कि न्यूजीलैंड की मौजूदा टीम शायद अपने क्रिकेट इतिहास की बेस्ट टीम है। निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड के पास अपने भूतकाल में भी अच्छे खिलाड़ी रहे हैं लेकिन माइकल वॉन को लगता है कि इस मौजूदा टीम में कुछ ऐसी बात है जो उसको अपनी पूर्ववर्ती खिलाड़ियों से अलग खड़ा करती है।

मौजूदा कीवी टीम को बताया न्यूजीलैंड के इतिहास की बेस्ट साइड-

मौजूदा कीवी टीम को बताया न्यूजीलैंड के इतिहास की बेस्ट साइड-

माइकल वॉन ने आगे बात करते हुए कहा, "यह मुश्किल नहीं है क्योंकि आपके पास बहुत सारी महान टीमें नहीं थी। हां, आपके पास महान खिलाड़ी थे अगर हम 80 के दशक की बात करें तो रिचर्ड हेडली और मार्टिन क्रो टेस्ट मैच खेलने वाले महानतम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। हाल के समय में ब्रैंडन मैकुलम की टीम भी प्रभावित करने वाली और रोमांचक क्रिकेट खेलने वाली रही है लेकिन मुझे कभी नहीं लगा कि वह निरंतर क्रिकेट खेलते थे क्योंकि वह बहुत ही आक्रामक हो जाते थे और कई बार विपक्षियों को मैच में आने का मौका मिल जाता था। माइकल वान कहते हैं कि केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम के पास निरंतरता आ गई है और विलियमसन के नेतृत्व में कीवी खिलाड़ियों ने हाई क्लास और अनुशासित टेस्ट मैच क्रिकेट लंबे समय से खेला है और बहुत हाई क्वालिटी की टीम ऐसी होती हैं कि पहले दिन से लेकर पांचवें दिन तक एक जैसा क्रिकेट खेलती हैं। माइकल वॉन के मुताबिक न्यूजीलैंड की टीम विपक्षी को पांचवे दिन तक ले जाते हुए जीत हासिल करने का दम रखती है।

Story first published: Wednesday, May 19, 2021, 11:23 [IST]
Other articles published on May 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+