Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने बेंगलुरू में चलाया ऑटो

बेंगलुरू। इन दिनों आस्ट्रेलिया टीम टेस्ट मैच के लिए बेंगलुरू में हैं, जहां टेस्ट टीम इन दिनों नेट प्रैक्टिस में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर इस टीम के पूर्व कप्तान और स्टार कमेंटेटर माइकल क्लार्क क्रिकेट से इतर दूसरे कामों में व्यस्त हैं। दूसरे टेस्ट के लिए बेंगलुरू पहुंची टीम इंडिया, ये रहीं तस्वीरें

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान क्लार्क ने बेंगलुरू में चलाया रिक्शा

जी हां माइकल क्लार्क हाल ही में शहर में ऑटो रिक्शा चलाते देखे गए, क्लार्क ने अपनी ऑटो ड्राईविंग का वीडियो खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। क्लार्क ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि जहां से सफ़र शुरू हुआ उस शहर में आकर अच्छा लगा।

माइकल की दिल खोलकर तारीफ

केवल माइकल के ही फैन नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने इस बात के लिए माइकल की दिल खोलकर तारीफ की है। गौरतलब है कि माइकल क्लार्क इस दौरे पर बतौर कमेंटेटर आए हैं।

खास बातें

  • क्लार्क ने अपना पहला टेस्ट बेंगलुरू में खेला था।
  • ऑस्ट्रेलिया के लिए क्लार्क 115 टेस्ट खेल चुके हैं।
  • माइकल क्लार्क ने टेस्ट में 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

Mastered the art of driving the tuk tuk 😜Nice to be back in Bengaluru where it all started 🏏

A post shared by Michael Clarke (@michaelclarkeofficial) on

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+