For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या इस बार श्रीलंका में होगा IPL टूर्नामेंट, BCCI की ओर से आया बड़ा बयान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण आईपीएल सीजन-13 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) द्वारा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। लेकिन इस बीच श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने का विचार रखा है। हाल ही में चली खबरों के अनुसार, श्रीलंका तीन स्टेडियमों, गॉल, कैंडी और कोलंबो पर आईपीएल की मेजबानी कर सकता है। खबर ये भी थी कि श्रीलंका ने बीसीसीआई के सामने इसका प्रस्ताव भी रखा। लेकिन अब बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बयान जारी करते हुए साफ कर दिया कि श्रीलंका के साथ इस मुद्दे पर अभी कोई बात नहीं हुई है।

नहीं हुई कोई चर्चा

नहीं हुई कोई चर्चा

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि बोर्ड ने आगामी आईपीएल सीजन के बारे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ कोई चर्चा नहीं की है। अधिकारी ने नाम गुप्त रखते हुए कहा कि अभी कोविड-19 महामारी से जूझ रही दुनिया में इस तरह के प्रस्ताव पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। अधिकारी ने कहा, ''जब दुनिया में सब कुछ ठप्प पड़ा है तब बीसीसीआई कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है. वैसे भी एसएलसी से अभी तक इस बारे में कोई प्रस्ताव नहीं मिला तो फिर इस पर चर्चा का सवाल ही नहीं उठता।''

लेकिन जताई उम्मीद

लेकिन जताई उम्मीद

अधिकारी ने कहा कि मई में शशांक मनोहर के आईसीसी चेयरमैन पद से हटने के बाद तस्वीर बदल सकती है। उन्होंने कहा, ''श्रीलंका आईसीसी में बीसीसीआई का सहयोगी रहा है और उसका प्रस्ताव समझा जा सकता है, लेकिन मनोहर के अगले महीने हटने के बाद क्या स्थिति होगी ये देखना होगा। नए समीकरण बन सकते हैं और श्रीलंका ही नहीं कई अन्य विकल्प भी हो सकते हैं।''

केविन पीटरसन ने चुना क्रिकेट इतिहास का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कप्तान

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है IPL

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है IPL

बता दें कि आईपीएल की शुरूआत 29 मार्च को होनी थी लेकिन इसे 15 अप्रैल के लिए स्थगित किया। फिर देश में 3 मई तक लाॅकडाउन बढ़ते ही बीसीसीआई ने इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। भारत में कोरोना वायरस से 12 हजार 759 लोग संक्रमित हुए हैं जिसमें 420 की माैत हो चुकी है। वहीं श्रीलंका में कुल 238 मामले सामने आए जिसमें 68 ठीक तो 7 की माैत हुई है। श्रीलंका में हालात काबू में है। ऐसे में उन्होंने अपने देश में आईपीएल करवाने की ख्वाहिश जताई है।

Story first published: Saturday, April 18, 2020, 18:13 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+