तो चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक बनेंगे महेन्द्र सिंह धोनी?
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के लोढ़ा समिति के फैसले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर आईपीएल खेलने पर बैन लगा दिया गया है, ऐसे में दो साल तक चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी क्या करेंगे, यह यक्ष प्रश्न हर किसी के दिमाग में दौड़ रहा है।
राजस्थान रॉयल्स का क्या होगा, यह तो अभी पता नहीं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स को इसी टीम के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी को सौंपा जा सकता है, वैसे भी चेन्नई सुपर किंग्स दो महीने पहले इंडिया सींमेस से अलग हो चुकी है जिसके मालिक एन श्रीनिवासन हैं, ऐसे में कहा जा रहा है कि फ्रेंचआईजी के मालिकों ने धोनी को ही टीम की पूरी जिम्मेदारी देने के बारे में सोचना शुरू कर दिया है, हालांकि अभी इस बारे में धोनी से बात नहीं की गई है।
वैसे धोनी पहले से ही स्पोर्टस बिजनेस में हैं इसलिए अगर वो चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक बनते हैं, तो किसी को अचरज नहीं होना चाहिए क्योंकि धोनी इससे पहले ही हॉकी इंडिया टीम लीग की रांची टीम के मालिक हैं और इंडियन सॉकर लीग की चेन्नई एफसी मैनेजमेंट बोर्ड के मेंबर भी।
ऐसे में अगर वाकई में धोनी को टीम के अधिकार दिये जाते हैं तो इसका सबका बड़ा फायदा धोनी को ही होगा क्योंकि धोनी को आक्शन का सामना नहीं करना पड़ेगा और ना ही किसी दूसरी टीम का सदस्य बनना पड़ेगा और ना ही उनकी कप्तानी को कुछ होगा। फिलहाल यह सभी कयास हैं, देखते हैं धोनी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
