कोच बनते ही शास्त्री की दादागिरी चालू, चाहते हैं जहीर का कद घटाना!
मुंबई। रवि शास्त्री का वो सपना पूरा हो गया है जो कि पिछले साल अधूरा रह गया था, वो टीम इंडिया के हेडकोच बन चुके हैं और आते ही उन्होंने अपने तीखे तेवर दिखाने भी शुरू कर दिए हैं।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक रवि शास्त्री को टीम इंडिया के बॉलिंग कोच जहीर खान के रोल पर आपत्ति है और वो चाहते हैं कि भरत अरूण टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने और इसलिए वो हर संभव प्रयास करने में जुटे हैं और अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर से जहीर खान का कद घट सकता है और फिर वो बतौर कंसलटेंट टीम के साथ विदेशी दौरों पर जुड़ेंगे।
बॉलिंग कोच के लिए 4 करोड़ की मांग की
जहीर खान ने बॉलिंग कोच के लिए 4 करोड़ की मांग की है, जो कि रवि शास्त्री का काफी ज्यादा लग रही है और जहीर 100 दिन से अधिक समय के लिए भी टीम के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे, बस इन्हीं दो बातों को आधार बनाकर रवि शास्त्री ने बीसीसीआई को ये पोस्ट भरत अरूण को देने के लिए कहा है। वैसे जहीर खान की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कौन हैं भरत अरूण?
आपको बता दें कि अरुण को 2014 में जो डॉवेस की जगह बॉलिंग कोच बनाया गया था और वह 2016 में शास्त्री को बाहर किए जाने तक टीम के साथ थे, उन्हें बेहतरीन अकादमी कोच माना जाता रहा है लेकिन इन सबके अलावा एक बात काफी अहम है और वो ये कि वो शास्त्री के काफी करीब हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
