जब जावेद मियांदाद ने ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी से लिया पंगा, मिला मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर कई बार गेंद और बल्ले से ज्यादा दो खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। बल्लेबाज और गेंदबाज एक-दूसरे पर मानसिक दबाव बनाने के लिये मैदान पर एक दूसरे को अपनी जुबान से उकसाते नजर आते हैं। इस मामले में अक्सर इंग्लैंड और ऑस्ट्रलिया के खिलाड़ियों को काफी आगे देखा गया है लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद भी इस मामले में किसी से पीछे नजर नहीं आते थे। जावेद मियांदाद अपने खेल के साथ-साथ विरोधी टीम के खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव बनाने के लिए भी काफी मशहूर थे।
और पढ़ें: कोहली-स्मिथ के स्तर पर खेल रहे हैं बाबर आजम, मिस्बाह ने की जमकर तारीफ
मैदान पर जावेद मियांदाद हमेशा इसी कोशिश में नजर आते कि कैसे भी करके विरोधी टीम को बैकफुट पर रखा जाये। बल्लेबाजी के दौरान उन्हें कई बार गेंदबाजों की स्लेजिंग करते देखा गया। कई मौकों पर उन्हें इसका फायदा मिलता दिखा हैं तो वहीं कई बार यह दांव उन पर उल्टा पड़ गया।
और पढ़ें: पाकिस्तानी कोच मिस्बाह बोले- जल्दबाजी में T20 विश्व कप टालना बड़ी गलती होगी

मियांदाद ने ह्यूज से लिया पंगा
जावेद मियांदाद की स्लेजिंग का दांव उल्टा पड़ने के किस्सों में यह किस्सा तब का है जब साल 1989-90 में पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही थी। इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में जावेद मियांदाद अपनी स्लेजिंग की सोची-समझी रणनीति पर काम करते नजर आये। एडिलेड ओवर के मैदान पर जावेद मियांदाद ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मर्व ह्यूज से पंगा लेने की सोची और गेंदबाजी के दौरान उनके शरीर को लेकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, 'तुम क्रिकेट खेलने के लिए बहुत मोटे हो, तुम्हें तो बस में ड्राइवर होना चाहिए।'

मुंह से हॉर्न बजाकर ह्यूज को चिढ़ा रहे थे मियांदाद
जावेद मियांदाद ह्यूज को सिर्फ मोटा कहकर चिढ़ाने पर ही नहीं रुके, उन्होंने इसके साथ ही अपने मुंह से हॉर्न की आवाज भी निकाली और बार-बार बस ड्राइवर कहकर चिढ़ाया। मियांदाद की कोशिश थी कि वह किसी तरह से ह्यूज की गेंदबाजी की लय को खराब करें। हालांकि जावेद मियांदाद का यह दांव उन पर उल्टा पड़ गया, ह्यूज को मियांदाद की यह बात काफी बुरी लग गई और उन्होंने जवाब देने के बजाय शानदार गेंदबाजी जारी रखी।
मियांदाद को मिला मुंहतोड़ जवाब
मर्व ह्यूज ने 5 ओवर के बाद राउंड द विकेट जाने का फैसला किया। टीम के साथी खिलाड़ियों को लगा कि वह फुल लेंथ गेंद पर मियांदाद को फंसाना चाहते हैं। लेकिन ह्यूज का प्लान दूसरा था। उन्होंने एक तेज बाउंसर फेंकी। मियांदाद के पास उसका कोई जवाब नहीं था। गेंद उनके दस्ताने से लगी और गली में मार्क टेलर के हाथों में गई। अब बारी ह्यूज की थी।
वह दौड़कर मियांदाद के पास गए और कहा, 'टिकट प्लीज।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
