For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी, बुमराह, जडेजा की तस्वीरें शेयर कर BCCI ने समझाया कोरोना वायरस से बचने का तरीका

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोहराम मचा रहे कोरोना वायरस से लड़ने के लिये इस समय सारा देश साथ खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर 21 दिनों के लिये देश के लॉकडाउन में अपना साथ दे रहा है। इस महामारी की वजह से अब तक दुनिया भर में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लाखों लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इस बीच ऐसा लग रहा है कि वक्त ठहर सा गया है और जितनी मशहूर हस्तियां इन दिनों घर पर बंद हैं वो अपने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को जागरुक करने और घर पर रहने और महामारी से बचने के तरीके बता रहे हैं।

और पढ़ें: Women IPL को शुरु करने के लिये मिताली राज ने दिया फॉर्मूला, कहा- अब और इंतजार नहीं

इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लोगों को जागरुक करने के लिये अनोखा तरीका अपनाया और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों की 7 अनोखी तस्वीरों के जरिये लोगों को इस बीमारी से बचने के तरीके बताये हैं।

और पढ़ें: विराट कोहली या एमएस धोनी कौन है बेस्ट, शाहिद कपूर के जवाब ने जीता फैन्स का दिल

बीसीसीआई ने 7 ट्वीट में समझाया कोरोना से लड़ने का तरीका

बीसीसीआई ने 7 ट्वीट में समझाया कोरोना से लड़ने का तरीका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस महामारी से लड़ने के लिये भारतीय खिलाड़ियों की कुछ पुरानी तस्वीरों को शेयर किया और बेहद आसान तरीके से समाझाया कि कोरोना वायरस के किस तरह से लड़ा जा सकता है। इन तस्वीरों में बीसीसीआई ने रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली समेत कई तस्वीरें शेयर की।

बीसीसीआई ने अपने ट्वीट के जरिये लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है और उन तरीकों को बताया है जिसे फॉलो कर इस महामारी से बचा जा सकता है।

BCCI ने पहले स्टेप में धोनी की फोटो को किया शेयर

बीसीसीआई ने पहले ट्वीट में एमएस धोनी की तस्वीर को ट्वीट करते हुए बताया कि जैसे एमएस धोनी क्रिकेट में जीत की गारंटी हैं और खुद में एक यूनिवर्सिटी हैं ठीक वैसे ही अगर आप इन स्टेप्स को फॉलो करते हैं तो जीत निश्चित है।

घर में रहो, बाहर खतरा है

दूसरी पोस्ट में बीसीसीआई ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी की फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि घर में रहें, बाहर कदम न रखें, वरना खतरा है।

बाहर निकलें तो दूरी बनाना जरूरी

बीसीसीआई ने अपने तीसरे ट्वीट में जसप्रीत बुमराह के अभ्यास सत्र की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अगर आपको मजबूरी में बाहर निकलना ही पड़े तो बाकी लोगों से दूरी बनाकर रखें।

कोरोना से बचने के लिये हाथों को रखें साफ

चौथे स्टेप में बीसीसीआई ने हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अगर आप बाहर जा रहे हैं तो वापस आकर अपने हाथों को अच्छे से साफ करें जैसे कि रविंद्र जडेजा खतरा बन रहे खिलाड़ी को सावधानी और साफ तरीके से पकड़ते हैं।

सुरक्षित रहने में सभी का साथ दें, घर पर रहें

पांचवे स्टेप में बीसीसीआई ने फिर रविंद्र जडेजा की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह ग्राउंड स्टाफ की मदद कर रहे हैं बारिश के दौरान पिच को गीली होने से बचने के लिये। इस तस्वीर के साथ बीसीसीआई ने लिखा कि सुरक्षित रहने के लिये सभी का साथ दें और लॉकडाउन में साथ दें।

कोई भी जानकारी सब तक जानी जरूरी

बीसीसीआई ने अपने अगले ट्वीट में साफ किया कि अगर आपको कोई भी नई जानकारी मिलती है तो उसे सब तक पहुंचायें लेकिन खुद जाकर नहीं बल्कि अन्य माध्यमों से। इसके साथ ही उसने टीम मीटिंग की तस्वीर शेयर की है जिसमें मैदान पर जाने से पहले टीम रणनीति बनाती नजर आ रही है।

ऐसा करेंगे तो साथ में विजयी बनेगें

आखिरी ट्वीट में बीसीसीआई ने लिखा कि अगर ऐसा करने में हम कामयाब रहते हैं तो सभी एक साथ विजयी बनेंगे। इस ट्वीट में उसने धोनी और विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मैच जीतने के बाद वापस ड्रेसिंग रूम की ओर जाते नजर आ रहे हैं।

21 दिन का लॉकडाउन लगा है देश में

21 दिन का लॉकडाउन लगा है देश में

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को तेजी से बढ़ता देखकर स्वास्थ्य मंत्रालय और पीएम मोदी ने देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन (14 अप्रैल) लगाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किये गये ताजा आंकड़ों के अनुसार 43 नये मामले सामने आये हैं, साथ ही 4 और मरीजों की मौत हो गई है। इस महामारी से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या भारत में अब 649 हो गई है।

Story first published: Friday, March 27, 2020, 14:28 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+