For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'द 100' के बाद अब महिला बिग बैश लीग में भी नजर आयेंगी शैफाली वर्मा, इस टीम के साथ किया करार

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा जल्द ही विश्व क्रिकेट की दो सबसे बड़ी टी20 लीग में खेलती नजर आयेंगी। शैफाली वर्मा ने हाल ही में इंग्लैंड की 100 बॉल क्रिकेट लीग में खेलने को लेकर करार साइन किया है जिसके बाद अब वो महिला बिग बैश लीग में भी खेलती नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में शैफाली वर्मा इस साल 2 बार की खिताबी चैम्पियन सिडनी सिक्सर्स की ओर से अपना डेब्यू कर सकती हैं।

बीसीसीआई के एक आधिकारिक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि शैफाली वर्मा का सिडनी सिक्सर्स के साथ करार साइन हो गया है और वो इस साल महिला बिग बैश लीग में डेब्यू करती नजर आयेंगी। शैफाली वर्मा के करार की घोषणा महिला बिग बैश लीग के करार के साथ की जायेगी।

और पढ़ें: WTC फाइनल में जानें कौन बनेगा हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट, बॉलिंग कोच भरत अरुण का खुलासा

इस बात चीत के दौरान बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि सिडनी सिक्सर्स इस समय राधा यादव के साथ भी बात कर रही है ताकि वो उन्हें महिला बिग बैश लीग के इस सीजन अपने साथ शामिल कर सके।

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा,'सिडनी सिक्सर्स की टीम राधा यादव से बात कर रही है। शैफाली अभी नाबालिग हैं तो उनके खेलने को लेकर उनके पिता को सहमति पत्र पर साइन करने की जरूरत है। हालांकि उनका करार पूरा हो चुका है पर राधा यादव के साथ बातचीत जारी है।'

और पढ़ें: दिग्गजों को पीछे छोड़ भारतीय महिला टीम के हेड कोच बने रमेश पोवार, इन 4 लोगों ने दिया था इंटरव्यू

गौरतलब है कि महिला बिग बैश लीग में शैफाली वर्मा के अलावा भारतीय टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (सिडनी थंडर्स), सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (ब्रिसबेन हीट) और वेदा कृष्णामूर्ति (होबार्ट हरिकेंस) भी खेलती नजर आयेंगी। आपको बता दें कि शैफाली वर्मा इस समय आईसीसी की महिला टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं। वो इस साल पहली बार आयोजित की जाने वाली 'द हंड्रेड' लीग में बर्मिंघम फीनिक्स के लिये खेलती नजर आयेंगी।

कोरोना वायरस के चलते 'द हंड्रेड' को पिछले साल रद्द करना पड़ा था जिसके चलते उसका आयोजन इस साल किया जा रहा है। टूर्नामेंट का आगाज 21 जुलाई से होगा, जो कि 100 बॉल प्रति पारी के हिसाब से खेला जायेगा।

Story first published: Thursday, May 13, 2021, 20:29 [IST]
Other articles published on May 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+