For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Womens T20 World Cup से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम को मिला इतना प्राइज मनी

नई दिल्ली: आखिर 8 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के रूप में विश्व टी20 चैम्पियन मिलने के साथ रविवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप का समापन हो गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन दिखाने वाली भारतीय टीम को इस मैच में 85 रनों की हार मिली।

फाइनल मुकाबले को छोड़ दिया जाए तो भारत का प्रदर्शन अपराजेय वाला था हालांकि सेमीफाइनल मुकाबला पूरी तरह से धुल गया था जिसके चलते भारत को अंक तालिका में बेहतर स्थिति के आधार पर फाइनल का टिकट मिल गया। ये बात भारतीय टीम की लय के हिसाब से थोड़ी नकारात्मक भी साबित हुई जिसका असर फाइनल में देखने को भी मिला।

ऑस्ट्रेलिया को मिली पहले के मुकाबले 5 गुना ज्यादा रकम-

ऑस्ट्रेलिया को मिली पहले के मुकाबले 5 गुना ज्यादा रकम-

दूसरी ओर इस जीत के साथ, ऑस्ट्रेलिया ने $ 1 मिलियन (7.40 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि अर्जित की, जो टूर्नामेंट के 2018 संस्करण को जीतने के बाद मिली राशि से पांच गुना अधिक है। ICC ने पिछले साल अक्टूबर में एक बैठक में कुल पुरस्कार राशि को 320 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया, जिसका अर्थ था कि भाग लेने वाली सभी टीमों ने पहले से ज्यादा अधिक रकम अर्जित की जो महिला क्रिकेट के लिए विकास के मामले में बहुत अच्छा है।

Womens T20 World Cup: फाइनल में भारत की करारी हार के बाद कोहली ने दिया ये संदेश

भारतीय टीम को मिले इतने करोड़ रुपए-

भारतीय टीम को मिले इतने करोड़ रुपए-

भारत महिला टीम ने तीन आईसीसी प्रतियोगिताओं में दूसरी बार उपविजेता के रूप में समापन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से फाइनल हारने के बाद $ 500,000 (3.70 करोड़) जीत लिए हैं। यह राशि निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है और आईसीसी द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की जानी चाहिए क्योंकि यह पहली बार था जब कोई महिला क्रिकेट प्रतियोगिता केवल अपने दम पर की गई थी।

भारत का सपना टूटा पर महिला क्रिकेट जीता-

भारत का सपना टूटा पर महिला क्रिकेट जीता-

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाये और भारत को जीतने के लिये 185 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि भारतीय टीम कुछ खास नहीं कर पायी और निर्धारित पूरी टीम 99 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम को इस मैच में 85 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

मेजबान टीम छठी बार फाइनल में पहुंची थी जबकि भारतीय टीम पहली बार फाइनल खेल रही थी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। उनके अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने 19 और ऋचा घोष ने 18 जबकि स्मृति मंधाना ने 11 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगान स्कट ने चार और जेस जोनासन ने तीन जबकि सोफी मोलिन्यूक्स, डेलिसा किमिंस और निकोला कैरी ने एक-एक विकेट लिया।

Story first published: Monday, March 9, 2020, 0:00 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+