Womens T20 World Cup: फाइनल में भारत की करारी हार के बाद कोहली ने दिया ये संदेश
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप में अपने पहला फाइनल मुकाबला खेल रही थी लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक नतीजा देने वाला साबित नहीं हुआ और मेलबर्न में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने हरमनप्रीत एंड कंपनी को बुरी तरह से हराकर 5वीं बार ये विश्व कप अपने नाम कर लिया।
इससे पहले लीग मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था लेकिन फाइनल मुकाबले में कंगारू महिला टीम ने भारत को 85 रनों से हरा दिया।

कप्तान विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम फाइनल में छाप नहीं छोड़ सकी। भारतीय टीम के ना तो बल्लेबाज और ना ही गेंदबाज प्रभावी प्रदर्शन कर पाए। टीम इंडिया की पूरी टीम 19.1 ओवरों में 99 रन ऑल आउट हो गई। यहां तक भारत की सबसे शानदार फॉर्म बल्लेबाज शैफाली वर्मा भी फाइनल फेल हो गई।
भारतीय महिला टीम की इस करारी हार के बाद पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी है।
'क्या इन्होंने विकेट लेकर गुनाह किया: हरभजन ने बताए वाशिंगटन सुंदर से बेहतर 3 स्पिनरों के नाम

इस हार से विचलित नहीं हुए हैं कोहली-
कोहली इस हार से विचलित नहीं हुए हैं और उन्होंने अपनी महिला टीम पर गर्व जताते हुए ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है-
'जिस तरह से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पूरे टी20 वर्ल्ड कप के दौरान शानदार प्रयास किया उससे गर्व है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप लड़कियां पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर पलटवार करेंगी।'

मैच का सारांश कुछ ऐसा था-
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। आस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर एलिसा हैली के शानदार अर्धशतक की बदाैलत भारत के सामने 4 विकेट खोकर 185 रनों का लक्ष्य रखा। एलिसा ने 39 गेंदों में 75 रन ठोके, जिसमें 7 चाैके तो 5 छक्के शामिल रहे। इनके अलावा बैथ मूनी ने नाबाद 78 रनों की पारी खेली।
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। उनके अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने 19 और ऋचा घोष ने 18 जबकि स्मृति मंधाना ने 11 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगान स्कट ने चार और जेस जोनासन ने तीन जबकि सोफी मोलिन्यूक्स, डेलिसा किमिंस और निकोला कैरी ने एक-एक विकेट लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
