
भारतीय महिला टीम ने दिया गर्व करने का मौका
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते कहा कि आपने हम सभी को गर्व करने का एक और मौका दिया है।
उन्होंने लिखा, ' टीम को टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने की बधाई। हम सबको आप पर गर्व है। फाइनल के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

सहवाग ने अपने अंदाज में दी महिला टीम को बधाई
भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने महिला टीम के फाइनल में पहुंचने पर मेलबर्न में होने वाले आखिरी मुकाबले के लिये शुभकामनायें दी।
सहवाग ने लिखा, ‘ग्रुप चरण में सभी मैच जीतने का पुरस्कार। भारतीय महिला टीम को रविवार के लिये शुभकामनाएं।'

लक्ष्मण बोले- महिला दिवस पर महिलाओं का परचम लहराओ
भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी भारतीय महिला टीम के विश्व कप में अजेय अभियान की प्रशंसा की और कहा कि महिला दिवस पर जीत के साथ अपना परचम लहराओ।
लक्ष्मण ने लिखा, ‘मैच होता तो अच्छा होता लेकिन भारतीय महिला टीम को टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिये बहुत बधाई। यह ग्रुप चरण में चार में से चार मैच जीतने का पुरस्कार है। लड़कियों को महिला दिवस के दिन होने वाले फाइनल के लिये बहुत बहुत शुभकामनाएं।'
|
कैफ बोले- हमारी महिलाओं से खिताब दूर रखना मुश्किल
मोहम्मद कैफ ने भी भारतीय महिला टीम को फाइनल में जगह बनाने पर बधाई देते हुए कहा कि जितना यह मैच होना डिजर्व करता था उतना ही आपका फाइनल में पहुंचना।
उन्होंने लिखा,' भारतीय टीम जितना चाहती थी कि यह सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे लेकिन यह ग्रुप स्टेज में उनकी दादागिरी का कमाल है, आप इनसे कुछ भी दूर नहीं रख सकते। फाइनल के लिये बधाई, घर लाओ विश्व कप।'
|
शिखर बोले- महिलाओं ने दिया गर्व करने का मौका
शिखर धवन ने भी भारतीय महिला टीम को फाइनल में पहुंचने पर बधाई देते हुए कहा कि आपने हर भारतीय को गर्व करने का मौका दिया है।
उन्होंने लिखा,' भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर बधाई। आपने प्रत्येक भारतीय को गर्व करने का मौका दिया है। फाइनल के लिये आप सभी को शुभकामनायें।'


Click it and Unblock the Notifications
