अनिल कुंबले ने हार्दिक पांड्या के बारे में कही बेहद खास बात...
नई दिल्ली| धर्मशाला वनडे के हीरो हार्दिक पांड्या के बारे में टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने एक बेहद खास बात कही है, उन्होंने कहा कि हार्दिक भरोसेमंद खिलाड़ी हैंं और उन्हें लगता है कि वो एक बैलेंस के साथ टीम में रहेंगे। उनके अंदर काफी आत्मविश्वास है, जो अच्छी बात है।
गौरतलब है कि अपने पहले वनडे में ही मैन ऑफ द मैच बने हार्दिक पांड्या ने धर्मशाला में 31 रन देकर तीन विकेट लिए थे और मेहमान टीम की बैंड बजा दी थी। भारत ने यह मैच जीत कर पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली है।
कुंबले ने कहा कि वह गेंदबाजी ही नहीं, अच्छी गति से गेंदबाजी कर सकते हैं। यही नहीं उनका बल्ला भी चलता है जो कि टीम इंडिया के लिए काफी अच्छी बात है। वह उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें स्वतंत्रता पसंद है और यही हमने हार्दिक को दी है। हम उन पर प्रेशर नहीं बना रहे हैं, हम बस चाहते हैं कि वो अपना नैचुरल गेम खेले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
