एशेज में डेविड वॉर्नर उतने रन भी नहीं बना सके जितने स्मिथ ने चाैके लगाए दिए, आंकड़े आए सामने
नई दिल्ली। डेविड वॉर्नर के लिए इस बार इंग्लैंड की सरजमीं पर हुई एशेज किसी बूरे सपने से कम नहीं रही होगी। आईसीसी विश्व कप दाैरान 10 मैचों में 647 रन बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज वार्नर 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में गेंद को बल्ले पर सही तरीके से लाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। पूरी सीरीज दाैरान यह महसूस हुआ ही नहीं कि यह वही बल्लेबाज है जिन्हें आउट करने के लिए गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। आप यह जानकर हैरान होंगे कि एशेज में वॉर्नर के बल्ले से कुल उतने रन भी नहीं निकले जितने कि उनके साथी स्टीव स्मिथ के बल्ले से चाैके निक गए।

वाॅर्नर ने बनाए सिर्फ इतने रन
जी हां, वॉर्नर ने सीरीज के 5 मैचों की 10 पारियों में सिर्फ 95 रन बनाए। बड़ी शर्मनाक बात यह है कि इनमें से 61 रन तो उनकी एक ही पारी से निकले थे, जबकि 9 पारियों में उनका काम तू चल मैं आया की तरह रहा। एशेज सीरीज में उन्होंने महज 9.5 की औसत से रन बनाए। यह पांच टेस्ट मैच की किसी सीरीज में किसी ओपनर का सबसे कम औसत है। वॉर्नर ने 61 रनों को छोड़कर 2, 8, 3, 5, 0, 0, 0, 5 और 11 रन बनाए। सीरीज शुरू होने से पहले वॉर्नर ने सोचा नहीं होगा कि उनका ऐसा हाल होने वाला है।
T-20 : इस बल्लेबाज ने जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, युवराज के बाद 1 ओवर में ठोक दिए इतने रन

स्मिथ ने लगा दिए उनके रनों से ज्यादा चाैके
वहीं दूसरी तरफ उनके खास दोस्त स्टीव स्मिथ का पूरी सीरीज में काबिलेतारीफ प्रदर्शन देखने को मिला। स्मिथ ने ना सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाए बल्कि चाैकों की भी बरसात की। उन्होंने 7 पारियों में 774 रनों के साथ 88 चौके और 5 छक्के लगाए। देखा जाए तो वॉर्नर के कुल रनों की संख्या से अधिक स्मिथ ने चौके ठोके हैं।

यह गेंदबाज बना वाॅर्नर का काल
वाॅर्नर 79 टेस्ट मैचों में 6458 रन बना चुके हैं। उनके प्रदर्शन को खराब करने में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कोई कसर नहीं छोड़ी। ब्राॅड ही वहीं गेंदबाज हैं जो वाॅर्नर के लिए काल बने। दस पारियों में से वॉर्नर को सात बार ब्रॉड ने अपना शिकार बनाया. ब्रॉड ने वॉर्नर को विकेट के पीछे भी कैच कराया तो बोल्ड और एलबीडब्ल्यू भी आउट किया. ब्रॉड ने खासतौर पर वॉर्नर के लिए राउंड द विकेट गेंदबाजी की, जिससे उन्हें बल्लेबाज के खिलाफ एंगल बनाने में मदद मिली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
