IND vs SA: तीसरे टेस्ट मैच के लिए मिल रहे हैं 5000 टिकट मुफ्त, जानें कैसे ले सकते हैं आप
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच रांची के जेएसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। भारत पहले ही इस टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। हालांकि कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम रुकने वालों में से नहीं है और रांची के मैदान पर भी वह क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में होने वाले इस मैच से पहले झारखंड स्टेट क्रिकेट असोसिएशन (जेएससीए) ने एक बड़ी घोषणा की है जिसके तहत भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए 5000 टिकट फ्री में दी जा रही है। तीसरे टेस्ट के लिए दी जा रही 5000 फ्री टिकट सेना के और सीआरपीएफ के जवानों को दिए जाएंगे। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में 19 अक्टूबर से खेला जाना है।
और पढ़ें: तो क्या इतिहास खुद को दोहरा रहा है, गांगुली इन तो धोनी आउट, जानें क्या बोले 'दादा'
एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए जेएससीए के सेक्रेटरी संजय सहाय ने कहा, 'हमने करीब 5000 टिकट अपने सीआरपीएफ जवानों, आर्मी के लोगों और एनसीसी कैडेट्स के लिए अलग कर लिए हैं। देश की सेवा करने वाले लोगों के लिये यह हमारी तरफ से छोटी सी भेंट है। इसके अलावा हमने अलग-अलग जिलों के स्कूल के बच्चों को भी टिकट बांटे हैं।'
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब भारतीय क्रिकेट और रांची एक साथ सेना के जवानों को ट्रिब्यूट देने के लिए सामने आए हैं। इसी साल फरवरी में भारतीय क्रिकेटरों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आर्मी कैप लगाई थी। तब स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने ही सभी खिलाड़ियों को सेना की कैप दी थी।
हालांकि इस बात पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखला गया था और पीसीबी ने आईसीसी को खत लिखा था कि इसको लेकर भारत के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिसे आईसीसी ने बाद में खारिज कर दिया था।
और पढ़ें: 49 के हुए अनिल कुंबले, सचिन से लेकर सहवाग तक जानें कैसे किया विश
आपको बता दें कि जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में 39000 लोग मैच देख सकते हैं। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह दूसरा टेस्ट मैच ही है। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 से 20 मार्च तक 2017 में एक टेस्ट मैच खेला जा चुका है, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ था। इस मैदान पर पांच वनडे इंटरनेशनल और दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
