एंकर के अश्लील कपड़ो के देख हाशिम अमला भड़के, नहीं दिया इंटरव्यू
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के स्टार प्लेयर और दुनिया भर के बॉलरों के लिए मुसीबत बने हाशिम अमला के बारे में एक खास बात सुर्खियों में आयी है। कहा जा रहा है कि भारत दौरे पर जब अफ्रीका टीम आयी थी कि उनके पास एक इंडियन टीवी की महिला एंकर इंटरव्यू लेने पहुंची लेकिन उसे अमला ने इंटरव्यू नहीं दिया क्योंकि उस समय एंकर शार्ट ड्रेस और लो नेक टॉप पहने हुये थी।
अमला ने आयोजकों से कहा कि वो एक ही शर्त पर इंटरव्यू देंगे जब एंकर सलीके वाले कपड़ों में आये, अमला की बात आयोजकों को माननी पड़ी और उन्होंनें एंकर को दूसरे ड्रेस में आने को बोला।
अमला ने कहा कि उनका धर्म इस बात की इजाजत नहीं देता कि वो इस तरह के अश्लील कपड़े पहने महिला के सामने इंटरव्यू दें। वैसे अमला के बारे में ऐसी खबरें पहली भी आयी थी। मूल रूप से गुजराती लेकिन अफ्रीका के खिलाड़ी अमला इससे पहले नेशनल टीम की जर्सी पर एक बीयर का ऐड करने से इनकार कर दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
