पवार गुट भारी इसलिए शशांक मनोहर होंगे बीसीसीआई चीफ?
नई दिल्ली। जगमोहन डालमिया के अचानक हुए निधन की वजह से अब बीसीसीआई चीफ की पोस्ट के लिए काफी मारा-मारी मची हुई है। टीवी चैनलों पर आ रही खबरों के मुताबिक इस पोस्ट के लिए अब शरद पवार ग्रुप काफी एक्टिव हो गया है इसलिए संभव है कि शशांक मनोहर बीसीसीआई अध्यक्ष बन जायें।
बीसीसीआई अंतरिम पद को लेकर दिमागी चालें शुरू
खबर है कि श्रीनिवासन ग्रुप का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो कि डालमिया की जगह लें ऐसे में पवार ग्रुप का पलड़ा भारी हो गया है और जिसके चलते शशांक मनोहर को अध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है।
श्रीनिवासन गुट पर भारी पवार ग्रुप
आपको बता दें कि शशांक मनोहर की छवि ईमानदार व्यक्ति की है और पेशे से वो वकील हैं। इससे पहले वो 2008 से 2011 तक बीसीसीआई प्रमुख रह चुके हैं। बाद में एन. श्रीनिवासन ने उनका स्थान लिया था। शशांक मनोहर काफी कड़ा बोलते हैं क्योंकि वो भ्रष्टाचार के विरोधी है, इससे पहले कई सार्वजनिक मौकों पर वो श्रीनिवासन की आलोचना कर चुके हैं।
अगर मौजूदा समीकरण पर नजर डालें तो ठाकुर और पवार गुट के पास कुल 29 में से 15 मत हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि सौरव गांगुली की अध्यक्षा वाले बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) की ओर से शंशाक को ही वोट मिलेंगे।अगर वाकई में ऐसा होता है तो बीसीसआई के अहम पदों पर से श्रीनिवासन का दबदबा कम हो जायेगा क्योंकि बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर भी पवार ग्रुप से ही आते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
