तो विश्वकप से पहले धोनी ने पकड़ी मछली और कोहली ने कराया मसाज
एडिलेड| भले ही टीम इंडिया आस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज और ट्राई सीरीज हार चुकी हो लेकिन उसके हौसलों में कोई कमी नहीं आयी है। इसलिए वो तनाव मुक्त होकर विश्वकप में आगाज करने वाली है। इसलिए टीम इंडिया के सारे खिलाड़ी बैट-बॉल छोड़कर रीलैक्स कर रहे हैं जिसके लिए वो योग, मसाज, ट्रैकिंग और म्यूजिक का सहारा ले रहे हैं।
कुछ दिनों पहले हमने आपको खबर दी थी कि धोनी, ईशांत, मोहित और भुवनेश्वर चारों इन दिनों एंडवचर खेलों का मजा ले रहे हैं वहीं दूसरी ओर अब खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री और उपतप्तान विराट कोहली इन दिनों योगा क्लासेज और मसाज पार्लर में देखे जा रहे हैं। इन दिनों रवि शास्त्री के बेहद करीबी बने कोहली उनके साथ हर जगह साथ देखे जा रहे हैं।
इस बात की जानकारी क्रिकेट आस्ट्रेलिया के वेबसाइट से मिली है। जिसके हिसाब से रवि शास्त्री ने अपने रिलेक्स सेशन के बारे में कहा है कि टीम इंडिया के लिए आस्ट्रेलिया में पिछले दो महीने मानसिक तौर पर काफी मुश्किल भरे रहे। हमें खुद को आराम देने के लिए कुछ समय चाहिए था और यह समय खिलाड़ियों के लिए काफी शानदार गुजरा है।
खैर उम्मीद करते हैं कि इस शानदार समय के बाद टीम इंडिया मैदान पर भी शानदार प्रदर्शन करेगी और किसी को शिकायत का मौका नहीं देगी। मालूम हो कि आईसीसी विश्व कप में भारत को अपना पहला मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है। यह मैच 15 फरवरी को खेला जाना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
