
भारत और इंग्लैंड नहीं हैं कुंबले की लिस्ट में-
अब विश्व कप जीतने की दावेदार टीम में भारत का नाम ना लेकर कुंबले फिर से लाइमलाइट में हैं। कुंबले का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया इस बार विश्व कप जीतने का दावेदार है क्योंकि यह टीम इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करती है। गौरतलब है कि यह विश्व कप भी इंग्लैंड में हो रहा है। हालांकी कुंबले ने शानदार फॉर्म में चल रही इंग्लिश टीम को भी अपनी पसंदीदा नहीं माना है। कुंबले को पूरा यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लेगी।

कुंबले ने लगाया ऑस्ट्रेलिया पर दांव-
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया इस समय मौजूद विश्व चैंपियन भी है। इस टीम ने 2015 के विश्व कप में न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर यह खिताब अपने नाम किया था। हाल ही में टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की भी वापसी हो चुकी है। कुंबले का मानना है इंग्लैंड का ये विश्व कप ऑस्ट्रेलिया का छठा खिताब भी हो सकता है। क्रिकेट नेक्सट से बात करते हुए उन्होंने बताया, 'ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप में हमेशा शानदार खेल दिखाती आई है और उनके पास टीम भी मजबूत है। वे इंग्लिश परिस्थितियों को भी बखूबी समझते हैं और मुझे लगता है कि उनमें इस बार का खिताब जीतने की पूरी काबिलियत है।'

1 जून से होगा ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच-
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने साल के शुरूआत में भारत का दौरा किया था और वनडे सीरीज में जीत भी हासिल की थी। कुंबले ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया को पता है कि सफलता कैसे हासिल की जाती है और एक विजेता टीम का हिस्सा होना विश्व कप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होता है। वे निश्चित तौर पर सेमीफाइलन में जगह बना लेंगे।' आपको बता दें कि कंगारू टीम का विश्व कप अभियान 1 जून से शुरू हो रहा है। तब ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है। लीग मैचों से पहले ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैचों में भी हिस्सा लेगी।
VIDEO : 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार इस तरह आउट हुए शोएब मलिक


Click it and Unblock the Notifications
