Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDVs AFG : BCCI ने टीम इंडिया की जीत को बताया 'शानदार', यूजर्स ने लगाई क्लास

नई दिल्ली। विश्व कप के 28वें मैच में भारत ने रोमांचक तरीके अफगानिस्तान को 11 रनों से हरा दिया। कहा ये भी जा रहा है कि यह अफगानिस्तान ये मुकाबला हारकर भी जीत गया है। भारत से हर मायनों में कमतर अफगानिस्तान ने जिस तरह से इस मुकाबले में खुद को प्रस्तुत किया उससे यह जोशीली एशियाई टीम क्रिकेट जगत का दिल लूट कर ले गई है। विराट कोहली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था और भारत ने 50 ओवरों में 224 रन बनाए थे। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 49.5 ओवरों में 213 रन बनाकर आउट हो गई।

इस जीत के बाद बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है। बीसीसीआई ने लिखा है- 'अफगानिस्तान को 11 रनों से हराकर हम आगे बढ़े, अब अगला पड़ाव मैनचस्टर है।'

गौरतलब है कि मैनचेस्टर में भारत को अगला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। लेकिन बीसीसीआई का यह ट्वीट क्रिकेट फैंस को ज्यादा रास नहीं आया है और उन्होंने बीसीसीआई को इतनी करीबी जीत मिलने पर फटकार लगाई है।

ट्विटर पर अधिकतर यूजर्स इस बात से सहमत दिखाए दिए हैं कि भारत और अफगानिस्तान के मैच में जीत भारत के नाम हुई लेकिन हीरो बनकर अफगानिस्तान उभरा है। ये वही अफगानिस्तानी टीम है जिसने विश्व कप में अपने सारे मुकाबले अभी तक एकतरफा अंदाज में हारे थे लेकिन भारत के खिलाफ यह टीम अलहदा अंदाज में दिखाई दी।

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर विलियमसन ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि कृपया इस मैच से ये सीख ले लो कि किसी टीम को हल्के में मत लें। वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं- भारत को आज के मैच के बाद आत्मविशलेषण करने की जरूरत है। भारत ने या तो इस मैच में गुलबदीन नायब की टीम को हल्के में लिया या फिर वे सही तरीके से लड़ने का जज्बा नहीं दिखा सके।

Story first published: Sunday, June 23, 2019, 16:38 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+