Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप दौरे पर खिलाड़ियों की पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए BCCI ने बनाए सख्त नियम

नई दिल्ली। अभी कुछ दिनों पहले ही बीसीसीआई ने विश्व कप के मद्देनजर खिलाड़ियों और उनके परिवारों के लिए कुछ दिशानिर्देश तय किए थे। इसके तहत प्रावधान किया गया था कि कोई भी खिलाड़ी विश्व कप दौरे के शुरुआती कुछ दिनों तक अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के साथ नहीं जाएगा। अब इस मामले पर नई अपडेट देते हुए बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए एक राहत भरी खबर आ रही है।

BCCI ने किया नियमों में बदलाव-

BCCI ने किया नियमों में बदलाव-

दरअसल हाल में ही बीसीसीआई ने यह तय किया था कि विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ को अपने परिवारों के साथ दौरा करने की इजाजत ते दी जाए। यहां तक की ये भी कहा गया था खिलाड़ियों की पत्नियां या प्रेमिकाएं पूरे दौरे तक उनके साथ रह सकती हैं। लेकिन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने अपने इन नियमों में थोड़ा बदलाव कर दिया है।

केवल 15 दिन मिलेगा पत्नियों-प्रेमिकाओं का साथ-

केवल 15 दिन मिलेगा पत्नियों-प्रेमिकाओं का साथ-

बोर्ड ने तय किया है कि खिलाड़ियों की पत्नियां या प्रेमिकाएं केवल 15 दिनों के लिए ही विश्व कप दौरे पर साथ रह सकती हैं और ये 15 दिन भी तब दिए जाएंगे जब टीम इंडिया को विश्व कप में कम से कम 21 दिन पूरे हो चुके हों। जाहिर है खिलाड़ियों की पत्नियां में अनुष्का शर्मा इस लिस्ट में टॉप थीं जिनको अपने पति के साथ दौरे पर जाना था। ये नियम अब अनुष्का को भी विराट के साथ जाने से बांधता है।

हरभजन सिंह ने विराट कोहली की कमाई पर कसा तंज, फैंस ने लगा दी क्लास

कोहली रहें हैं परिवार को साथ रखने के हिमायती-

कोहली रहें हैं परिवार को साथ रखने के हिमायती-

ऐसे में टाइम्स ऑफ इंडिया के कहे अनुसार, अगर अनुष्का शर्मा विश्व कप में आखिर तक विराट के साथ बने रहना चाहती हैं तो उनको इन्ही 15 दिनों के हिसाब से अपना दौरा तय करना होगा। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है बीसीसीआई ने यह नियम बिना कोहली से बिना कोई मशविरा करे बनाया है। आपको बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली हमेशा से विदेशी दौरों पर खिलाड़ियो के परिवारों के भी साथ होने के हिमायती रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट के साथ अनुष्का को देखा गया था। बाद में कोहली ने क्रिकेट से छुट्टी लेकर अपनी पत्नी के साथ काफी समय साथ बिताया था।

Story first published: Saturday, May 11, 2019, 0:55 [IST]
Other articles published on May 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+