विश्व कप 2019: डुप्लेसी ने कहा- चिल करो इंडिया, सेमीफाइनल आसान कर दिया

By अशोक कुमार शर्मा

नई दिल्ली: विश्वकप के आखिरी लीग मैच में जीता दक्षिण अफ्रीका, लेकिन किस्मत बदल गयी भारत की। आस्ट्रेलिया का हरा कर दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ विदाई ली । जाते-जाते उसने भारत की झोली भर दी। सेमीफाइनल में भारत अब मजबूत इंग्लैंड की चुनौती से बच गया। भारत उस न्यूजीलैंड से टकराएगा जो पिछले तीन मुकाबले हार चुका है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने भारत को दिये अपने तोहफे पर कहा, आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत से न केवल हम खुश हैं बल्कि भारत भी बहुत खुश है। डुप्लेसी का भारत से गहरा लगाव है। वे महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। डुप्लेसी ने भारत की चिंताओं के देखते हुए जैसे यह कहा कि चिल करो इंडिया, तुम्हारा सेमीफाइनल आसान कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने कैसे किया आस्ट्रेलिया का शिकार ?

दक्षिण अफ्रीका ने कैसे किया आस्ट्रेलिया का शिकार ?

2019 के विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक चल रहा था। टीम के कप्तान फॉफ डुप्लेसी लगातार हार से परेशान थे। आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलना था। मैच से एक रात पहले डुप्लेसी यही सोचते रहे कि अगर किसी तरह आस्ट्रेलिया को हरा दें तो कम से कम इस प्रतियोगिता से सम्मानजनक विदाई हो सकती है। इस जीत से निराश टीम को एक नयी ऊर्जा मिल सकती है। कप्तान होने के नाते उन्होंने तय किया कि वे ही आगे बढ़ कर आक्रमण की कमान संभालेंगे। चूंकि डुप्लेसी के पास खोने के कुछ बचा नहीं था, इस लिए जीत की जिद और बढ़ गयी। नतीजा चाहे जो हो, डुप्लेसी ने शुरू से ही आक्रमण की नीति बनायी। उन्होंने खूब सोच विचार किया कि वे आस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसे और किस तरह बढ़िया खेल सकते हैं। डुप्लेसी एक नये इरादे के साथ मैदान पर उतरे। 94 गेंदों पर शतक लगाया। वान डेन डुसेन ने 65 रनों के साथ उनका अच्छा साथ दिया। आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की पिटाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्टार्क जैसे गेंदबाज को 9 ओवरों में 59 रन लुटाने पड़े। फिर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने कमाल दिखा कर 10 रनों से ये मैच जीत लिया।

जब विराट के बाउंड्री जड़ने पर अनुष्का ने पूछा ये फॉर का सिग्नल क्या होता है, VIDEO वायरल

अभ्यास मैच की हार का हिसाब चुकाना है

अभ्यास मैच की हार का हिसाब चुकाना है

सेमीफाइनल में भारत की टक्कर अब न्यूजीलैंड से होगी। लीग स्टेज में दोनों टीमों का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड ने भारत को अभ्यास मैच में हरा दिया था। अब भारत को इस हार का हिसाब चुकाना है। जिस तरह से रोहित, राहुल और कोहली बैटिंग कर रहे हैं उससे भारत किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धजिज्यां उड़ा सकता है। न्यूजीलैंड को इंग्लैंड की तुलना में इस लिए आसान प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है क्यों कि विलियमसन एंड कंपनी पिछले तीन मैच हार चुकी है।

न्यूजीलैंड की कमजोरियों और ताकत से वाकिफ

न्यूजीलैंड की कमजोरियों और ताकत से वाकिफ

लेकिन न्यूजीलैंड को बिल्कुल कमतर आंकना भारी भूल होगी। विलियमसन, रोस टेलर, गुप्टिल माहिर बल्लेबाज हैं, तो ट्रेंट वोल्ट, मैट हेनरी, टीम साउदी जैसे तेज गेंदबाज भी हैं। अभ्यास मैच में विलियमसन और टेलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। वैसे माना जाता है कि न्यूजीलैंड स्पिन को लकर दवाब में रहता है। भारत के पास चहल, कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा के रूप में तीन धारदार स्पिनर मौजूद हैं। श्रीलंका के खिलाफ जडेजा ने अच्छी गेंदबाजी की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में जडेजा ने विकट स्थितियों में हाफ सेंचुरी लगायी थी। माना जा रहा है कि जडेजा को सेमीफाइनल में मौका दिया जा सकता है। लाजवाब बुमराह अब 15 विकेट ले चुके हैं। अब तक के प्रदर्शन के आधार भारत का पलड़ा भारी नजर आता है। भारत अभी तक सिर्फ एक मैच हारा है जब कि न्यूजीलैंड तीन मैच हार चुका है। भारत न्यूजीलैंड की कमजोरियों और ताकत से वाकिफ है। इनके आकलन के बाद ही सेमीफाइनल की प्लेइंग इलेवन तय होगी।

जडेजा और मांजरेकर के बीच विवाद पर रोहित शर्मा ने कही बड़ी बात

Story first published: Sunday, July 7, 2019, 17:02 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+