विश्व कप से ठीक पहले इन दिग्गज IPL खिलाड़ियों ने बनाई वेस्टइंडीज की टीम में जगह
नई दिल्ली। क्रिकेट विश्व कप 30 मई से शुरू होने जा रहा है और सभी टीमें 23 तारीख तक अपने अंतिम 15 खिलाड़ियों की सूची में बदलाव कर सकती हैं। आपको बता दें कि दुनिया की लगभग सभी टीमें जो विश्व कप में भाग ले रही हैं, अपनी अंतिम 15 खिलाड़ियों की सूची जारी कर चुकी है। लेकिन इस सूची में अभी फेरबदल की गुंजाइश है। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी सामने आए हैं जिनका नाम तो सूची में था लेकिन बाद में वो चोटिल हो गए। अब उनकी जगह पर किसी अन्य खिलाड़ी का नाम देना पड़ेगा।

विंडीज टीम ने की बड़ी घोषणा-
भारत के साथ केदार जाधव के रूप में भी ऐसा ही एक केस लगभग हो चुका था। जाधव को कंधे में चोट लग गई थी लेकिन वे 22 मई को इंग्लैंड रवाना होने से कुछ ही दिन पहले फिट घोषित हो गए। इसके अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड जैसी टीमें भी प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस से जूझ रही हैं। अभी हाल ही में कीवी विकेटकीपर टॉम लॉथम को चोट लग गई है। चलिए, ये तो रही चोटिल खिलाड़ियों के चलते फेरबेदल की बात। एक फेरबेदल खिलाड़ियों की फॉर्म के आधार पर भी होता है। वेस्टइंडीज की टीम ने विश्व कप से ठीक पहले कुछ ऐसी ही बड़ी घोषणा की है।

पोलार्ड, ब्रावो जैसे IPL हीरो को मिली जगह-
जी हां, विंडीज की टीम ने विश्व कप में भाग लेने के लिए अपने 10 रिजर्व खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में आईपीएल हीरो कीरोन पोलार्ड के साथ एक अन्य आईपीएल दिग्गज ड्वेन ब्रावो को भी जगह मिली है। इसके अलावा सुनील एंब्रिस को भी शामिल किया गया है। इससे पहले खबर आ रही थी कि पोलार्ड का नाम 15 सदस्यीय टीम में भी शामिल किया जाएगा। आपको बता दें कि विंडीज टीम में पहले ही आंद्रे रसेल, क्रिस गेल जैसे नामों को मुख्य टीम में जगह दी जा चुकी है।
World Cup 2019: वीरेंद्र सहवाग ने बताया, विश्व कप में कौन करेगा नंबर चार पर बैटिंग

10 रिजर्व खिलाड़ियों की सूची-
पोलार्ड की बात करें तो उन्होंने वेस्टइंडीज की टीम के लिए 101 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 25.71 की औसत से 2,289 रन बनाए हैं। जिसमें तीन शतक और 9 अर्धशतक भी शामिल है। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 5.74 की इकॉनमी से रन देकर 50 विकेट भी हासिल किये हैं। उन्होंने गत आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को चौथी बार विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वेस्टइंडीज टीम के 10 रिजर्व खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-
सुनील एंब्रिस, ड्वेन ब्रावो, जॉन कैंपबेल, जोनाथन कार्टर, रॉस्टन चेस, शेन डॉरिच, कीमो पॉल, खैरी पियरे, रेमन रिफर, किरोन पोलार्ड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
