
टूट गई हफीज की चुप्पी-
इन सब खबरों के बीच सरफराज अहमद चुप हैं। टीम के अंदर की गुटबाजी का भी वे सामना कर रहे हैं। इसी बीच टीम के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हफीज ने न्यूज एजेंसी एएफपी से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अंक तालिका में खराब स्थिति में देखना काफी तकलीफ भरा है। हालांकि खिलाड़ी वापसी के लिए बेकरार हैं ताकि सेमी फाइनल में जगह बन सके। लेकिन आपको बता दें कि अब ऐसा होना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है।

मीडिया में नकारात्मक अभियान से दुखी
हफीज मान रहे हैं कि ये पाकिस्तानी टीम के लिए एक मुश्किल समय है लेकिन किसी एक व्यक्ति पर हार का दोष नहीं मढ़ सकते हैं। हफीज इस दौरान मीडिया में नकारात्मक अभियान से भी दुखी नजर आए। उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों के परिवार वालों को निशाना बनाया जा रहा है। जब हम जीत हासिल करते हैं तब अच्छी चीजों पर क्यों बात नहीं होती है? मुझे पता है कि पाकिस्तान के लिए मुश्किल स्थिति है लेकिन ऐसा नहीं है कि कोई उम्मीद ही नहीं बची है। हम अगले मैच की तैयारी कर रहे हैं। हम अगला मैच जीतने के लिए बेताब हैं। भारत से मैच के बाद हमें पर्याप्त समय मिला है और हम फिर से नई शुरुआत करने जा रहे हैं।"
VIDEO : जब पाकिस्तानी फैन ने कप्तान सरफराज अहमद को पास बुलाकर दी 'गंदी गाली'

इमरान खान पर कटाक्ष-
हफीज ने इस बातचीत में उस चर्चित किस्से का भी जिक्र किया जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मैच से पहले टीम को पहले बल्लेबाजी की सलाह दी थी। हफीज ने कहा "यह एक टीम का फ़ैसला था और यह फैसला किसी के ट्वीट के आधार पर नहीं लिया जा सकता। सच तो यह है कि हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की इसलिए हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि इस समय पाकिस्तान पांच मैचों में केवल एक मैच जीतकर अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। उससे नीचे केवल अफगानिस्तान की टीम है।


Click it and Unblock the Notifications
