कौन है वो शख्स जिसकी वजह से कार्तिक को मिली वर्ल्ड कप टीम में जगह
नई दिल्ली। युवा विस्फोटक विकेटीकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह पर विश्व कप जाने वाली टीम इंडिया में दिनेश कार्तिक को जगह मिलने चर्चाओं के दौर से आगे एक विवाद का रूप लेता जा रहा है। इस मामले में क्रिकेट जगत बंटा हुआ हैं। विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा से पहले क्रिकेट कई क्रिकेट दिग्गजों का मानना था कि पंत अपने मैच जिताऊ काबिलियत के चलते विश्व कप का टिकट कटा लेंगे। लेकिन इस रेस में बाजी मारी कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने।

कोहली ने काटा पंत का पत्ता!
इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स के एक रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक के चयन में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई है। आपको बता दें टीम चयन के लिए की गई बैठक में चयनकर्ताओं के साथ विराट कोहली भी मौजूद थे। इस तरह की खबर है कि कोहली ने कार्तिक के ऊपर पंत से ज्यादा भरोसा दिखाया है। इसका सबसे बड़ा कारण अहम मौकों पर पंत का अचानक से अपना विकेट फेंकना है। जबकि कार्तिक का खेल ऐसा है कि उन पर नाजुक हालातों में ज्यादा भरोसा किया जा सकता है।

चार सेलेक्टर्स पंत को चाहते थे टीम में!
ये भी कहा जा रहा है कि पांच में से चार चयनकर्ताओं ने पंत को लेना चाहते थे। बल्लेबाजी के अलावा जो दूसरी चीज कार्तिक के पक्ष में गई है, वह है अनुभव। कार्तिक के पास तमिलनाड़ू के अलावा केकेआर की कप्तानी का पर्याप्त अनुभव है। ऐसे में धोनी की अनुपस्थिति में कार्तिक भारतीय कप्तान को अहम सुझाव दे सकते हैं जो फैसला लेने में उनकी मदद करें। ये तो सभी जानते हैं कि वनडे में कोहली किस हद तक धोनी के सुझावों पर निर्भर रहते हैं।
इन दो गेंदबाजों को विश्व कप में टीम की ताकत बताने के बाद कोहली ने किया एक बड़ा इशारा

कार्तिक के पक्ष में गई ये चीजें-
ऐसे में अगर धोनी को चोट लग जाती है तो और टीम में कार्तिक विकेटकीपिंग कर रहे हो, तो कोहली को उनसे महत्वपूर्ण सहायता मिलती रहेगी। जबकि पंत से कोहली ये चीज कभी हासिल नहीं कर सकते। इसलिए इन मुख्य वजहों से पंत का पत्ता साफ हुआ और कार्तिक का चुनाव हुआ। आपको बता दें मुख्य चयनकर्ता के मुताबिक कार्तिक को उनकी विकेटकीपिंग क्षमता के लिए लिया गया है और वे टीम में तभी खेलेंगे जब धोनी को चोट लग जाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
