Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप में ये हाईटेक डिवाइस लगाकर खेलेगी टीम इंडिया, जीतने की है पूरी तैयारी

नई दिल्ली। टीम इंडिया 22 मई से इंग्लैंड के लिए रवाना हो रही है। यहां पर उसके ठीक एक हफ्ते बाद विश्व कप हासिल करने के लिए दुनिया की 10 बेहतरीन क्रिकेट टीमों के बीच जंग शुरू हो जाएगी। 30 मई से शुरू होनी जा रही इस महाप्रतियोगिता का पहला मुकाबला 30 मई से है। जबकि भारतीय टीम को अपना पहला मैच 5 जून से खेलना है। साउथहैंप्टन में होने वाला यह मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा। दुनिया की कोई भी टीम इस कप को हासिल करने के लिए अपने तरकश में सभी अस्त्रों से लैस होना चाहती हैं। ऐसे में टीम इंडिया भी कैसे पीछे रह सकती है।

विश्व कप में हाईटेक होगी टीम इंडिया-

विश्व कप में हाईटेक होगी टीम इंडिया-

खबरों के मुताबिक बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों के वर्कलोड को जानने के लिए एक हाईटेक डिवाइस इस्तेमाल करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के खिलाड़ी इस डिवाइस को विश्व कप में इस्तेमाल करेंगे। जीपीएस आधारित यह यंत्र खिलाड़ियों के वर्कलोड और उनकी फिटनेस पर कड़ी नजर रखेगा। गौरतलब है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी लंबे समय से बिना आराम के लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। अभी हाल ही में आईपीएल का लंबा सीजन भी समाप्त हुआ है। ऐसे में यह जीपीएस परफॉर्मेंस ट्रैकिंग डिवाइस खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

जीपीएस परफारमेंस ट्रैकिंग डिवाइस-

जीपीएस परफारमेंस ट्रैकिंग डिवाइस-

आपको बता दें कि टीम इंडिया विश्व कप में इसी डिवाइस को पहनकर मैच खेलने उतरेगी। इससे खिलाड़ियों पर पड़ने वाले कार्यभार को जांचा जा सकेगा। बीसीसीआई ने इस यंत्र के लिए इंग्लैंड की एक कंपनी के साथ करार किया है। वैसे आपको बता दें कि यह इस तरह का पहला प्रयोग नहीं है और क्रिकेट के अलावा फुटबॉल जगह में ऐसी डिवाइस का इस्तेमाल होना आम बात होती है। अब तक इस डिवाइस का इस्तेमाल श्रीलंका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने भी किया है। इसके अलावा स्टेटस्पोटर्स कंपनी फुटबॉल जगत की बड़ी टीमों के साथ भी काम कर चुकी है, जिसमें ब्राजील, इंग्लैंड, जर्मनी, पुर्तगाल की फुटबाल टीमों के अलावा मैनचेस्टर युनाइटेड, लिवरपूल, आर्सेनल, बार्सिलोना, जुवेंतस, पेरिस सेंट जर्मेन जैसे क्लब शामिल हैं।

जर्सी के अंदर फिट हो जाएगा यंत्र-

जर्सी के अंदर फिट हो जाएगा यंत्र-

फिलहाल बीसीसीआई ने जिस कंपनी के साथ इस उच्च तकनीकी युक्त यंत्र के लिए करार किया है, उसका नाम स्टेटस्पोर्ट्स है। इस यंत्र को भारतीय खिलाड़ी अपनी टीशर्ट के अंदर पहनकर खेलेंगे। उसके बाद सेंसर की सहायता से यह यंत्र खिलाड़ियों की शारीरिक गतिविधियों का डेटा जुटाना शुरू कर देगा। बाद में इस डाटा की सहायता से खिलाड़ियों के कार्यभार को समझने में काफी सहायता मिलेगा और उसी हिसाब से उनके लिए रोटेशन पॉलिसी के साथ फिटनेस प्रोग्राम भी बनाए जा सकेंगे।

IIT के प्रोफेसर ने समझाया जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के पीछे का 'रॉकेट साइंस'

Story first published: Sunday, May 19, 2019, 10:46 [IST]
Other articles published on May 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+