For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 : नंबर-4 के लिए अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक के बीच हो गई 'लड़ाई'

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से श्रृंखला जीतने के बाद कप्तान कोहली ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे एक सवाल फिर से उठने लगा ही कि क्या अब भी भारतीय टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ वर्ल्ड कप में उतरेगी यह तय नहीं है।

नई दिल्ली : टीम इंडिया ने 23 जून 2017 से लेकर 28 जनवरी 2019 तक 11 में से 10 ODI श्रृंखला में जीत हासिल की है। भारतीय टीम के मिशन विश्व कप 2019 से पहले 7 प्रस्तावित ODI शेड्यूल हैं। कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल अक्टूबर (2018) में नंबर-4 के लिए अंबाती रायडू को प्रबल दावेदार बताया वहीं टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने माही को इस स्लॉट के लिए बेस्ट बल्लेबाज बताया। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से श्रृंखला जीतने के बाद कप्तान कोहली ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे एक सवाल फिर से उठने लगा ही कि क्या अब भी भारतीय टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ वर्ल्ड कप में उतरेगी यह तय नहीं है।

टीम मैनजेमेंट को बेस्ट की तलाश

टीम मैनजेमेंट को बेस्ट की तलाश

टीम मैनजेमेंट अब भी उस बेस्ट बल्लेबाज की तलाश में है जो 30 से 40 ओवर के बीच टीम को मोमेंटम दे सके। क्या टीम इंडिया में नंबर-4 के लिए अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक के बीच कोई 'लड़ाई' चल रही है। कीवी टीम के खिलाफ दोनों की बल्लेबाजी देखकर तो कई क्रिकेट पंडितों का यही मानना था। यह जंग टीम के प्लेइंग एकादश में जगह पाने की है और पॉजिटिव मायनों में लड़ी जा रही लड़ाई है। जानिए इन दो खिलाड़ियों में किसका पलड़ा है भारी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 244 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रायडू ने 42 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली वहीं धोनी के अनफिट होने के बाद टीम में शामिल कार्तिक ने 38 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। इन पारियों में दोनों बल्लेबाजों ने 5 चौके और एक छक्के जड़े लेकिन विराट के एक बयान ने फिर से एक बहस को जन्म दे दिया।

ALSO READ : क्या धोनी की विश्व कप 2019 टीम में फिक्स नहीं है जगह ?

नंबर-4 पर कौन असरदार

नंबर-4 पर कौन असरदार

2017 में खत्म हुए चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से अब तक टीम इंडिया ने नंबर-4 के लिए 9 खिलाड़ियों को आजमाया है। अंबाती रायुडू ने इस दौरान खेले गए मैचों में 56 की औसत और 93 के स्ट्राइक रेट से कुल 341 रन बनाए हैं। दिनेश कार्तिक ने भी इस दौरान अपने फॉर्म में होने का सबूत कई मौकों पर दिया है और कभी कभार मिले मौकों पर टीम को जीत दिलाने में छोटी लेकिन असरदार भूमिका निभाई है। वो एडिलेड में धोनी के साथ खेली 25 रनों की नाबाद पारी हो या फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे ODI में 38 रनों की पारी। उनके पास शॉर्ट और अनुभव दोनों खूब हैं लेकिन विराट के बयान से देखें तो कौन है प्रबल दावेदार। कोहली ने अपने एक बयान से नंबर-4 का विकल्प फिर से खुला छोड़ दिया है।

क्या है विराट का वह बयान

क्या है विराट का वह बयान

टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से श्रृंखला जीतने के बाद कहा कि "अगर flexible टीम की बात की जाए तो अभी भी नंबर-4 के लिए कई दावेदार हैं। उन्होंने आगे कहा 'अगर आप पिछले पांच ODI मुकाबले देखें तो (दो ऑस्ट्रेलिया, तीन न्यूजीलैंड) नंबर-4 एक ऐसी जगह है जिसे हम और मजबूत बनाने चाहते हैं लेकिन अगर रायडू अगर इस तरह की (न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा ODI) पारी खेलने लग जाएं तो हमें अपने बैटिंग लाइन अप को लेकर बहुत शुकून मिलता है। दिनेश कार्तिक भी शानदार फॉर्म में हैं और वो किसी भी समय टीम में शामिल हो सकते हैं अगर हमें टीम में कोई बदलाव या फिर बल्लेबाजी क्रम में कोई परिवर्तन करना हो। धोनी खुद शानदार फॉर्म में हैं, पहले तीन मैचों को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि हमें बहुत चिंतित होने की जरूरत है।" विराट के ये शब्द अगले मैच से पहले शुकून भरे जरूर थे लेकिन इन दो खिलाड़ियों के लिए टेंशन बढ़ाने वाले हो सकते हैं। अभी भी नंबर-4 पर किसी की जगह तय नहीं कही जा सकती है।

विराट किसे देंगे प्राथमिकता

विराट किसे देंगे प्राथमिकता

किसी भी सफल टीम के लिए उसका मध्यम क्रम उसकी रीढ़ माना जाता है। विश्व कप जैसे बड़े इवेंट को जीतने के लिए जिस टीम का मिडिल ऑर्डर जितना मजबूत होगा वह टीम इस टूर्नामेंट को जीतने का उतना प्रबल दावेदार होगी। पिछले तीन सालों में इंग्लैंड ने ODI इतिहास में दो बार सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ा है दुनिया की नंबर-1 टीम बनी है तो इसके पीछे उनका मजबूत मध्यम क्रम है जो शानदार बल्लेबाजों से भरा है। कोहली की राय में जो बल्लेबाज पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 से 40 ओवर के बीच रनों के औसत को बढ़ाएगा या विपक्षी टीम के लिए बड़ा टारगेट सेट करेगा वह ODI में चयन का प्रबल दावेदार होगा।

VIDEO: जब शमी से साइमन डुअल ने कहा -'योर इंग्लिश बहुत अच्छा'

ये दो बल्लेबाज हैं OUT !

ये दो बल्लेबाज हैं OUT !

टीम इंडिया के विश्व कप की टीम में दो बल्लेबाजों को अब शायद ही जगह मिल पाए और ये दो बल्लेबाज हैं लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे। हाल के दिनों में रहाणे फॉर्म और निरंतरता दोनों से जूझते दिखे। KWK (कॉफी विद करण) कंट्रोवर्सी से पहले भी लोकेश राहुल टेस्ट में अपने फॉर्म से जूझते दिखे वहीं रहाणे टीम इंडिया की ODI स्कीम ऑफ थिंकिंग से बहुत पहले ही बाहर हो चुके हैं, हालांकि इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले दो मुकाबलों में उन्होंने 59 और 91 रनों की दो अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन उनके अंतरराष्ट्रीय मैचों की कमी उनके आत्मविश्वास और फॉर्म दोनों के लिए बड़ा बाधक है। राहुल के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबलों में खुद को साबित करने का शायद आखिरी मौका मिले जहां वो शायद ही विश्व कप के संभावितों की सूची में जगह बना पाएं।

विश्व कप 2019 से पहले सामने आई विराट कोहली की 'बड़ी कमजोरी'

Story first published: Tuesday, January 29, 2019, 16:14 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+