World Cup 2019 : विश्व कप टीम में चुने जाने पर विजय शंकर ने क्या कहा, देखें VIDEO
नई दिल्ली : इंग्लैंड में 30 मई से होने वाले विश्व कप 2019 के लिए BCCI ने सोमवार को टीम इंडिया की घोषणा की है। 15 सदस्यीय टीम में विजय शंकर एक ऐसा नाम हैं जो इस चयन के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्रिकेट पंडितों की मानें तो कुछ लोग इस चयन को जायज बता रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यह एक अपरिपक्व फैसला लगा है। बहरहाल भारतीय टीम के लिए नए HERO बनकर उभरे अपने चयन को जस्टिफाई कर पाएंगे या नहीं ये तो वक्त बताएगा लेकिन फिलहाल इस युवा खिलाड़ी का एक ऐसा सपना सच हुआ है जो हर भारतीय क्रिकेटर देखता है। उन्होंने अपने पहले वर्ल्ड कप में चयन के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने कैसे यह खुशी जाहिर की है।

रायडू और रहाणे को पछाड़ पाई जगह
विजय शंकर वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने वाले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंबाती रायडू और अजिंक्य रहाणे जैसे दावेदारों को पीछे छोड़कर नंबर-4 के स्लॉट पर कब्जा जमाया है। मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद ने इनके "थ्री डाइमेंशनल" (बैटिंग,बॉलिंग और फील्डिंग) होने की वजह से इन्हें वरीयता देने की बात कही। किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए विश्व कप की टीम में जगह पाना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। जब उन्हें अपने चयन का पता चला तो उन्होंने इस खुशी के पल पर प्रतिक्रिया भी दी।
READ MORE - World Cup 2019 : 15 में कौन होंगे प्लेइंग 11 में, चीफ सिलेक्टर के इशारों को समझिए
|
क्या बोले विजय शंकर
28 वर्षीय तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा "वर्ल्ड कप की टीम में चुने जाने को लेकर बहुत खुश हूँ।यह मेरे पहले वर्ल्ड कप का कॉल है। यह क्षण किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी के लिए खास होता है। यह पल मेरे लिए भी उतना ही खास है। आशा करता हूँ कि इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप का दौरा भी इतना ही शानदार होगा"। शंकर अभी SRH के लिए आईपीएल खेल रहे हैं और 7 मैच की 7 पारियों में कुल 132 रन बनाए हैं।

क्या है विजय की खूबियां
विजय शंकर के चयन के बाद अंबाती रायडू के विश्व कप खेलने के सपने पर पूर्ण विराम लग गया वहीं इस युवा खिलाड़ी के करियर को एक नई दिशा मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले शंकर की 'विजय' हुई है। शंकर विकेट टू विकेट गेंदबाजी में माहिर हैं और विकेट भी चटकाते हैं, स्ट्राइक रोटेट करने में माहिर विजय जरूरत के हिसाब से लंबे-लंबे शॉर्ट भी खेल पाते हैं और एक शानदार फील्डर होना इनके पक्ष में गया।
READ MORE - World Cup 2019: विश्व कप 2019 के लिए 15 नहीं 19 खिलाड़ी जाएंगे इंग्लैंड!
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
