
कड़े मुकाबले वाला होगा विश्व कप-
भारत को विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है और उसके बाद घरेलू टी-20 लीग आईपीएल में भी खिलाड़ियों को अपना जौहर दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। इसी बीच क्रिकेट से जुड़े दिग्गजों ने खिलाड़ियों और टीमों पर अपनी पैनी निगाह रखनी शुरू कर दी है। ऐसे में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ओपनर हर्शेल गिब्स ने अपनी फेवरेट टीमों के बारे में बताया है। गिब्स ने विश्व कप में जीत की दावेदार टीमों के बारे में बात करते हुए कहा, 'दो तगड़े दावेदार भारत और इंग्लैंड होंगे।

'दक्षिण अफ्रीका का दावा कमजोर'
लेकिन इन दोनों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनानी वाली बाकी दो टीमें कौन होंगी, इस बारे में कहना मुश्किल है।'गिब्स ने माना कि इंग्लैंड का उस समय में मौसम भी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला है्। इसके अलावा किस टीम का कैसा गेंदबाजी आक्रमण होगा उससे भी बहुत कुछ तय होगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के चांस के बारे में बात करते हुए गिब्स ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीकी टीम में अच्छे ऑलराउंडर्स का अभाव है। हमारे पास फाफ हैं, डिकॉक हैं लेकिन अच्छा ऑलराउंडर नहीं है।'
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर गेंदबाजी कर सकेंगे अकिला धनंजय, ऐसे बदला 'एक्शन'

'पांच दिन तक ना चलें टेस्ट मैच'
इसके अलावा गिब्स ने टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट अभी भी मजबूत स्थिति में है। मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि लोग क्यों ऐसा कहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में जान फूंको? मैं चार दिन पर चलने वाले टेस्ट मैचों का बड़ा फैन हूं। इसको पूरे पांच दिन तक चलने की कोई जरूरत नहीं है। बता दें कि हाल ही में डरबन में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच एक ऐतिहासिल टेस्ट मैच समाप्त हुआ है जिसमें लंका ने मेजबान टीम को 1 विकेट से मात दी थी।


Click it and Unblock the Notifications
