क्रिकेट विश्वकप का उदघाटन समारोह आज, दुल्हन की तरह सजा क्राइस्टचर्च
मेलबर्न। आज क्रिकेट के महाकुंभ विश्वकप का जोरदार आगाज होने जा रहा है जिसके लिए न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च और आस्ट्रेलिया के मेलबर्न को दुल्हन की तरह सजाया गया है। उदघाटन समारोह आज दो जगह मतलब की न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में होगा।
क्राइस्टचर्च में होने वाले कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क होगा। इसमें न्यूजीलैंड की प्रसिद्ध कलाकारों में शामिल गिनी ब्लैकमोर, हेले वेस्टेंरा सहित सोलो3 मियो अपनी प्रस्तुती देंगे। साथ ही क्रिकेट दिग्गज रिचर्ड हेडली, स्टीफेन फ्लेमिंग और न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
14 देश ले रहे हैं विश्वकप में हिस्सा
दूसरी ओर, मेलबर्न में होने वाले कार्यक्रम में विश्व के पूर्व और मौजूदा दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी में सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही आतिशबाजी का भी खूबसूरत नजारा भी पेश किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विश्व कप में हिस्सा ले रही सभी 14 देशों की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। साथ ही आस्ट्रेलिया के मनोरंजन जगत की कुछ प्रसिद्ध हस्तियां भी इसमें शिरकत करेंगी।
ओपनिंग सेरोमनी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्टस पर दिन के दो बजे से
मालूम हो कि विश्वकप मैच 14 फरवरी से शुरू होंगे, विश्वकप का फाइनल 29 मार्च को खेला जायेगा। साल 2011 का विश्वकप भारत ने जीता था इसलिए इस बार उस पर अपने खिताब को बचाने का जबरदस्त दवाब है। यहां आपको बता दें कि मेलबर्न से आप ओपनिंग सेरोमनी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्टस पर दिन के दो बजे से देख सकते हैं।
The Adelaide Oval dons Indian colours to welcome the Men in Blue. http://t.co/MXCgkmrEz4 #CWC15 pic.twitter.com/gfkC3Q7dBL
— BCCI (@BCCI) February 11, 2015 - Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
