हार के नये कीर्तिमान बनाने वाली टीम इंडिया का विश्व कप सपना

नई दिल्ली। क्रिकेट के महाकुंभ को शुरु होने में महज कुछ ही दिन शेष रह गये हैं। लेकिन जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है उससे क्रिकेट के प्रशंसक काफी निराश है। साथ ही विश्व को बचाने में भारत की तैयारी भी कटघरे में खड़ी दिख रही है।

भारत का पहला मुकबाला चिर प्रतिद्वंदि पाकिस्तान से है जिसके खिलाफ विश्व कप में भारत का कभी नहीं हारने का रिकॉर्ड है। लेकिन जिस तरह से टीम इंडिया पूरी तरह से पटरी से उतरी नजर आ रही है उससे इस रिकॉर्ड को बचाना भी टीम के लिए मुश्किल दिखता नजर आ रहा है।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में 23 साल बाद विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है, लेकिन चार साल पहले 2011 में गृह मैदान पर विश्व चैम्पियन बन कर उभरी महेंद्र सिंह धौनी की टीम फिलहाल आस्ट्रेलियाई दौरे पर बेहद खराब लय में नजर आ रही है।

1987 के बाद बिना तेंदुलकर के है टीम

जिस तरह से टीम इंडिया पूरी तरह पटरी से उतरी नजर आ रही है उससे टीम के लिए काफी मुश्किलें खड़ी होता साफ दिख रही हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि 1987-88 के बाद यह पहला मौका भी होगा जब भारतीय टीम सचिन तेंदुलकर के बगैर विश्व कप में उतरेगी। सचिन ने भारत के लिए पहला विश्व कप 1992 में खेला था।

विश्व कप में सचिन का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनके नाम न केवल टूर्नामेंट में सर्वाधिक 2,278 रन का रिकॉर्ड है बल्कि सबसे ज्यादा शतक (6), सबसे ज्यादा अर्धशतक (21) और एक संस्करण सर्वाधिक 673 रन (2002-03 विश्व कप) बनाने का कीर्तिमान भी सचिन की झोली में है।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में भारत रहा है फिसड्डी

बहरहाल, आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड की पिचों पर भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो आकड़े बहुत उत्साहजनक नहीं हैं। भारत ने आस्ट्रेलिया में खेले 82 एकदिवसीय मैचों में 31 में जीत हासिल की है वहीं, 44 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच टाइ रहे। चार मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका।

भारत ने आस्ट्रेलियाई पिचों पर आठ जीत एशियाई टीमों के खिलाफ हासिल की है। इसमें चार पाकिस्तान और इतने की श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत शामिल है। साथ ही भारत ने यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सभी चार मैचों में भी जीत हासिल की है।

आस्ट्रेलियाई पिचों पर शीर्ष टीमों के खिलाफ भारत का प्रदर्शन निराशाजनक है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने यहां खेले 42 मैचों में केवल 10 में जीत हसिल की है जबकि 30 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका।

इंग्लैंड दौरे में भारत ने मुंह की खायी

भारते के पिछले विदेशी दौरों पर नजर डालें तो भारत का वहां भी प्रदर्शन काफी हताश करने वाला था। भारत इंग्लिश टीम के खिलाफ खेले गए चार मैचों में केवल एक में जीत दर्ज कर सका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने यहां छह जीत दर्ज की है और पांच बार उसे हारा का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड की पिचों पर भारत का रिकॉर्ड और डराने वाला है। भारत ने यहां खेले 40 मैचों में केवल 12 जीते हैं और 25 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। भारत ने यहां आखिरी बार 2009 में जीत हासिल की थी।

भारतीय टीम हालांकि, पिछले करीब डेढ़ महीने से आस्ट्रेलिया में है और ऐसे में उसे उम्मीद होगी कि इसका फायदा विश्व कप टूर्नामेंट में उसे जरूर मिलेगा। साथ ही टीम में शामिल किए गए कुछ नए चेहरों से भी टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

कंगारुयों के गढ़ में विश्व कप जीतना बड़ी चुनौती

सबसे ज्यादा चार बार विश्व कप जीत चुकी आस्ट्रेलियाई टीम अपनी घरेलू परिस्थिति में सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 21 साल पहले हालांकि, यहां आयोजित हुए विश्व कप में आस्ट्रेलिया की असफलता भी टीम को याद होगी। ऐसे में वह इस बार ज्यादा बेहतर और सतर्क शुरुआत करना चाहेगा।

इसके अलावा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी खिताब हासिल करने की क्षमता रखते हैं। उल्लेखनीय है कि 1992 विश्व कप में न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा था। श्रीलंका और पाकिस्तान को भी कम कर के नहीं आंका जा सकता। पाकिस्तानी टीम 1992 में यहां विश्व चैम्पियन बन कर उभरी थी।

Story first published: Sunday, February 1, 2015, 11:10 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+