दिग्गज विकेटकीपर ने दिया बयान- धोनी को अकेला छोड़ दो, उनको टीम में बने रहना होगा
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल क्रिकेट से दूर हैं लेकिन यह कोई नहीं जानता है कि वे कितने समय बाद क्रिकेट में वापसी करेंगे और यह वापसी किस तरह से होगी। टीम इंडिया ने पंत को धोनी के विकल्प के तौर पर खिलाना शुरू कर दिया है। यहीं नहीं, धोनी अगले दोनों टी20 विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही यह भी अभी नहीं स्पष्ट नहीं है कि धोनी की खुद भविष्य में क्या योजनाएं हैं। लेकिन टीम इंडिया के विश्व कप विजेता विकेटकीपर सैयद किरमानी का मानना है कि धोनी की अभी टीम को जरूरत है और वे युवाओं के लिए बहुत बड़े रोल मॉडल है।

'धोनी को अकेला छोड़ दीजिए'
किरमानी ने कहा- 'धोनी को अकेला छोड़ दीजिए। एक समय आएगा जब वे संन्यास ले लेंगे, लेकिन अभी हमको उनके संन्यास पर बात करनी बंद करनी चाहिए।' किरमानी ने यह बात एक इवेंट के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा, 'जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की है, वे बेस्ट कप्तान रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में भारतीय टीम को उच्चतम स्तर तक पहुंचाया है। धोनी को अभी रहना चाहिए क्योंकि वे कई भारतीय क्रिकेटर्स के लिए बड़े रोल मॉडल का काम करते हैं। उनको बिल्कुल अभी रुकना चाहिए। वह पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ये उनका फैसला है जिसमें हमको हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। क्या कोई कभी धोनी जैसा नाम कमा पाया है?'

धोनी की जगह एक दिन भर जाएगी-
किरमानी ने यह भी माना है कि जब धोनी संन्यास लेंगे तब उनकी जगह भरने के लिए कोई ना कोई जरूर आ जाएगा। उन्होंने कहा-'हमारे पास तीन-चार प्रतिभाशाली विकेटकीपर हैं। क्रिकेट में विकेटकीपर का काम आसान नहीं है। ये फिल्डिंग के दौरान सबसे मुश्किल पॉजिशन है और ये खेल का बहुत अहम भाग है। कोई भी केवल कीपिंग गलव्स पहनने भर से कीपिंग नहीं कर लेता।' धोनी के बारे में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी हाल ही में बात की है और बताया है कि ये फैसला धोनी को ही करना है कि उनको कब संन्यास लेना है। लेकिन साथ ही धोनी को यह भी तय करना है कि वे टीम इंडिया में अब कितना योगदान दे सकते हैं।
विश्व चैंपियनशिप के बाद सिंधु ने शेयर की अपनी भावनाएं, PM मोदी की भी तारीफ की

गांगुली ने भी दिया था धोनी पर बयान-
गांगुली ने कहा- 'वह (धोनी) इस स्टेज में हैं जहां वे आकलन कर सकते हैं कि कहां पर खड़ें हैं। ये उनको तय करना है कि वे भारत के लिए आज भी मैच जिता सकते हैं या नहीं...उनको सोचना होगा कि वे धोनी की तरह ही योगदान दें ना कि किसी और की तरह। क्योंकि धोनी, कोहली, सचिन जब तक खेलते हैं तब तक उम्मीदें होगीं कि वह मैच जिताएंगे। इस समय केवल धोनी ही जानते हैं कि उनके पास टीम इंडिया के लिए योगदान देने के लिए क्या कुछ बाकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
