For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हताश इमरान खान को आई पाकिस्तान के पुराने दिनों की याद, कहा- खेलों में थे भारत से बेहतर

नई दिल्ली। विश्व इकॉनमी फॉरम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व तेज गेंदबाज इमरान खान ने अपने देश की विकास यात्रा के बारे में बात करते हुए पुराने दिनों को याद किया। इमरान खान ने पाकिस्तान के पुराने खेल के दिनों को याद करते हुए कहा कि एक वक्त जब हम अपने से 7 गुना बड़े भारत को सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं हर खेल में मात देते थे। भारत हमसे आगे नहीं था हम महान थे। मौजूदा दौरे में खेल की बात करें तो सभी को पता है कि पाकिस्तान की क्या हालत है। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं हॉकी, कबड्डी और अन्य बड़े खेलों में जहां भारतीय खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी साख बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

और पढ़ें: अब्दुल रज्जाक का भारतीय कप्तान पर बड़ा बयान, कहा- एक नहींं कई विराट कोहली दे सकता है पाकिस्तान

ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान को पुराने दिनों की याद सता रही है। इसे याद करते हुए उन्होंने विश्व इकॉनमी फॉरम में पाकिस्तान में विकास की संभावनाओं और काबिलियत को व्यक्त करने की कोशिश की।

और पढ़ें: जानें क्यों एमएस धोनी रखते थे लंबे सुनहरे बाल, आकाश चोपड़ा ने खोला राज, बाल कटवाने पर क्या बोले

भारत पर हावी होते थे पाकिस्तानी खिलाड़ी

भारत पर हावी होते थे पाकिस्तानी खिलाड़ी

इमरान खान ने 1992 में विश्व कप में अपनी कप्तानी में खिताब जीतने की बाद को याद करते हुए बताया कि कैसे उनकी टीम भारत पर हावी हुआ करती थी। इमरान खान ने कहा कि सिर्फ क्रिकेट ही नहीं हॉकी के मैदान पर भी पाकिस्तान भारत को धूल चटाया करता था।

इमरान खान ने कहा,'जब मैं क्रिकेट खेला करता था तब उस वक्त हम अपने से 7 गुना ज्यादा बड़े भारत को लगातार रौंद रहे थे। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं हॉकी और दूसरे खेलों में भी भारत की यही हालत थी। वो हमसे आगे नहीं थे। हम महान थे।'

दूसरे नंबर पर रहने वाले को कोई याद नहीं रखता

दूसरे नंबर पर रहने वाले को कोई याद नहीं रखता

इमरान खान ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर से एक ही बात सीखी की दुनिया में दूसरे स्थान पर रहने वाले को कोई भी याद नहीं रखता और न ही उनको लेकर कोई सहानुभूति रखी जाती है।

दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में से एक माने जाने वाले इमरान खान ने अपनी कप्तानी में भारत को साल 1986-87 में टेस्ट सीरीज में हराया था। इमरान ने अपनी कप्तानी में भारत में यही एकमात्र टेस्ट सीरीज जीती थी।

ऐसा रहा है इमरान खान का करियर

ऐसा रहा है इमरान खान का करियर

इमरान खान को एक शानदार ऑलराउंडर के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 88 टेस्ट मैच खेलकर 362 विकेट हासिल किये और 3807 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के लिए 175 वनडे मैचों में शिरकत की थी और 182 विकेट लेने के अलावा 33.41 की औसत से 3709 रन बनाए थे। इमरान खान को एक शानदार ऑलराउंडर के तौर पर देखा जाता था।

Story first published: Friday, January 24, 2020, 11:39 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+