
धोनी के लंबा बालों की कहानी, आकाश चोपड़ा की जुबानी
आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एम एस धोनी के लंबे बालों के पीछे की कहानी बता रहे थे।
आकाश चोपड़ा ने बताया कि साल 2004 की बात है जब भारतीय टीम केन्या के दौरे पर थी और मुझे एमएस धोनी के साथ एक ही रूम को शेयर करना पड़ा था।
आकाश चोपड़ा ने कहा,' मुझे याद है जब मैनें धोनी से पूछा कि आप क्या खाओगे तो उन्होंने कहा भैया जो आप मंगवा दो, फिर मैंने पूछे आप कब सोओगे, तो धोनी ने कहा भैया जब आप लाइट बंद कर दो। उस वक्त मुझे अहसास हुआ कि वह कितने विनम्र और सरल स्वाभाव के इंसान हैं। वरना उनके लंबे बालों को देखकर कभी लगा नहीं कि कूल सी स्टाइल वाला वो व्यक्ति इतना विनम्र हो सकता है।'

बाल कटवाने की सलाह पर जानें क्या बोले थे एमएस धोनी
आकाश चोपड़ा ने आगे बताया कि उन्होंने इस बात का एहसास होने के बाद एमएस धोनी को बाल कटवाने की सलाह जिसके बाद धोनी ने जो जवाब दिया उसे सुनकर वह हैरान रह गये। आकाश चोपड़ा ने साफ किया कि उनकी विनम्रता का यह बिल्कुल मतलब नहीं कि उनमें आत्म-विश्वास की कमी थी।
आकाश चोपड़ा ने बताया,' मैंने धोनी को उनके बाल कटवाने की सलाह देते हुए कहा कि अगर आप इसे नहीं कटवाओगे तो लोग आपको सीरीयस नहीं लेगे। इस पर धोनी ने कहा कि भैया मैं तो यह बाल नहीं कटवाउंगा, पर हो सकता है एक दिन लोग मुझे देख कर खुद ही अपने बाल लंबे रखने लगे।'
परवेज मुशर्रफ भी थे धोनी के बालों के फैन
आकाश चोपड़ा ने कहा कि धोनी को उस वक्त भी अपने ऊपर इतना विश्वास था कि उन्होंने जो कहा वह आगे चलकर बिल्कुल सच साबित हुआ। एक वक्त ऐसा आया जब देश भर के माही लुक में नजर आ रहे थे। इतना ही नही जब भारतीय टीम पाकिस्तान गई थी और उसे उसके घर में हराया तो पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्फ ने भी धोनी के बालों की तारीफ करते उन्हें न कटवाने की अपील की थी।
आकाश चोपड़ा ने धोनी के बालों के इस रहस्य का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और उनके फैन्स धोनी के बालों से जुड़े किस्से के बारे में बताया।

आईपीएल की तैयारी को लेकर अभ्यास कर रहे हैं धोनी
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई की ओर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिये जाने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी लगातार 3 दिनों तक झारखंड की रणजी टीम के साथ अभ्यास करते दिखाई दिये थे।
आपको बता दें कि 2019 में हुए विश्व कप सेमीफाइनल के बाद धोनी लगातार क्रिकेट से दूर बने हुए हैं। उन्होंने अब तक एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। अभ्यास के दौरान झारखंड के कोच ने धोनी की बल्लेबाजी को देखकर कहा कि उन्हें लगा था कि धोनी को परेशानी होगी लेकिन धोनी ने हर दिशा में शॉट लगाये और गेंद उनके बल्ले के बीचों बीच लग रही थी।
उनका एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह झारखंड के युवा रणजी खिलाड़ियों से अपनी जानकारी बांट रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
