'मेरी पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक मैंने बीती रात काफी शानदार नाइट आउट किया। राजूपत ब्वॉय।' Sir Jadeja
नई दिल्ली। रविंद्र जडेजा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। इसे फोटो के साथ लिखी गई कैप्शन ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल जडेजा ने सोमवार को अपनी एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में वो धुंए के बीच में हैं। इसके साथा ही उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मेरी पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक मैंने बीती रात काफी शानदार नाइट आउट किया। राजूपत ब्वॉय।'
इस कैप्शन के डालने के बाद से ही लोग जानने में लगे गए कि क्या आखिर जडेजा इसके जरिए क्या कहना चाहते हैं? साथ ही उनकी पोस्ट में पुलिस का क्यों उल्लेख हुआ है। लेकिन लोगों को निराशा हाथ लगी है। जडेजा ने अभी तक इस कैप्शन के पीछे उनकी क्या मंशा था स्पष्ट नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया है।
Had a really great "Night Out" last night, according to my police report.#rajputboy
A post shared by Ravindrasinh Jadeja (@royalnavghan) on
ये भी पढ़ें- चोटिल अक्षर पटेल की जगह टीम इंडिया में शामिल हुए रविंद्र जडेजा पहले 3 ODI में मिली जगह
बता दें कि टीम से बाहर रविंद्र जडेजा को बीते शनिवार को दोबारा टीम में शामिल किया गया है। जडेजा की यह वापसी अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद हुई है। दरअसल टीम इंडिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल की कलाई में चोट आ गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
