Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सच में बहुत बेरहम है टीम इंडिया: श्रीलंकाई कोच निक पोथास

नई दिल्ली। श्रीलंकाई धरती पर टीम इंडिया ने जिस तरह से भुर्ता बनाया है, उसकी कल्पना किसी को नहीं थी। इसमें किसी को संदेह नहीं कि भारतीय टीम ने अपना सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन वहां किया इसलिए उसके मुरीद श्रीलंकाई कोच भी हो गए हैं और इसलिए उन्होंने टीम इंडिया के लिए एक बड़ा बयान दिया है।

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कोच निक पोथास ने कहा कि मौजूदा टीम इंडिया विपक्षियों के लिए हद से ज्यादा बेरहम और जालिम है।उन्हें जीत की भूख है और उसके लिए वो पूरा प्रयास करते हैं और इसी कारण नतीजे उनके पक्ष में आते हैं और इसलिए मैंने श्रीलंका की टीम उनसे सबक लेने को कहा है।

जगतप्रसिद्ध रग्बी टीम 'ऑल ब्लैक्स

निक ने इंडियन टीम को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उसकी तुलना न्यूजीलैंड की जगतप्रसिद्ध रग्बी टीम 'ऑल ब्लैक्स' से की। पोथास ने कहा कि भारतीय टीम का रवैया ऑल ब्लैक्स की तरह ही है। ऑल ब्लैक्स जैसे अपनी विपक्षी टीम के लिए बेरहम है, विराट कोहली की अगुआई वाली मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम भी वैसी ही मारक और बेरहम है।

भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह से हराया

आपको बता दें कि बीते बुधवार को भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र टी-20 कोलंबो में खेला गया। जिसमें भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर दौरे का व्हाइटवॉश किया। दरअसल टेस्ट में नंबर वन भारतीय टीम ने श्रीलंका का तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से और उसके बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज में भी 5-0 से क्लीन स्वीप किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+